ट्विन टावर: अब भ्रष्ट अधिकारियों पर होगी कार्रवाई, अपर मुख्य सचिव गृह ने कही यह बड़ी बात
लखनऊ, अमृत विचार। ट्विन टावर को कोर्ट के आदेश पर रविवार को जमींदोज कर दिया गया है। अब इसके अवैध निर्माण में शामिल अफसरों पर शिकंजा कैसा जाएगा। इसको लेकर अपर मुख्य सचिव गृह अवनीश अवस्थी ने कहा भ्रष्टाचार पर एक्शन जारी रहेगा। पहली बार इतना बड़ा निर्माण कराया गया है। सरकार ने सुप्रीम कोर्ट …
लखनऊ, अमृत विचार। ट्विन टावर को कोर्ट के आदेश पर रविवार को जमींदोज कर दिया गया है। अब इसके अवैध निर्माण में शामिल अफसरों पर शिकंजा कैसा जाएगा। इसको लेकर अपर मुख्य सचिव गृह अवनीश अवस्थी ने कहा भ्रष्टाचार पर एक्शन जारी रहेगा। पहली बार इतना बड़ा निर्माण कराया गया है। सरकार ने सुप्रीम कोर्ट के आदेश का पालन किया है। दोषी अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है।
सूत्रों के अनुसार इस मामले में शामिल सभी अधिकारियों की सूची तैयार कर दी गई है। अब बारी भ्रष्ट अधिकारियों पर कार्रवाई की है। CM योगी ने इस भ्रष्टाचार में शामिल 26 अधिकारियों पर कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। अधिकारियों की बकायदा लिस्ट भी सीएम ऑफिस से जारी हो गई है। यह वो अधिकारी है जब ए टावर बन रहा था तब किसी न किसी पद पर नोएडा अथॉरिटी में तैनात थे। इनके संरक्षण में ही इस इमारत को 15 मंजिल से 32 मंजिल बनने की बुनियाद रखी गई थी।
यूपी सरकार के द्वारा नोएडा के सेक्टर 93A में बनाए गए ट्विंस टावर में शामिल भ्रष्टाचार के अधिकारियों की सूची जारी कर दी गई है। 200 करोड़ रुपए की लागत से बनाए गए 32 मंजिला टावर में 26 प्रमुख अधिकारियों की सूची जारी की गई है। 2006 से बनाए जा रहे ट्विन टावर तत्कालीन सीओ महेंद्र मोदी नोएडा में तैनात थे।
इसके बाद तैनात किए गए पांच सीईओ के खिलाफ की सूची में जारी किया गया है। सीएम योगी के ऑफिस से जारी की गई सूची में 26 अधिकारी सेवानिवृत्त हो चुके हैं। इसके अलावा चार सुपरटेक लिमिटेड के निदेशक और आर्किटेक्ट भी शामिल है।
यह भी पढ़ें –उन्नाव: मेला में झूले पर चढ़ने को लेकर दो गुट भिड़े, मारपीट में दो युवतियां घायल
