शाहजहांपुर: ट्रेन में बढ़ी चोरी की वारदातें, यात्री का नकदी समेत बैग चोरी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमृत विचार, शाहजहांपुर। ट्रेन में चोरी की वारदातें दिन पर दिन बढ़ती जा रही है। दून एक्सप्रेस में एक यात्री का नकदी, कपड़ा समेत बैग चोरी हो गया। उसकी नींद स्थानीय रेलवे स्टेशन पर खुली तो बैग गायब था। तिलहर थाना क्षेत्र के मोहल्ला बहादुरगंज निवासी अजय कुमार गुप्ता पुत्र विजय कुमार गुप्ता ने बताया …

अमृत विचार, शाहजहांपुर। ट्रेन में चोरी की वारदातें दिन पर दिन बढ़ती जा रही है। दून एक्सप्रेस में एक यात्री का नकदी, कपड़ा समेत बैग चोरी हो गया। उसकी नींद स्थानीय रेलवे स्टेशन पर खुली तो बैग गायब था।

तिलहर थाना क्षेत्र के मोहल्ला बहादुरगंज निवासी अजय कुमार गुप्ता पुत्र विजय कुमार गुप्ता ने बताया कि वह देहरादून में एक प्राइवेट फैक्ट्री में काम करता है। वह रात राप्ती गंगा एक्सप्रेस से देहरादून से शाहजहांपुर जनरल कोच में आ रहा था। यात्री ने अपना बैग सीट के ऊपर रख दिया था। वह रात 12 बजे शाहजहांपुर रेलवे स्टेशन पर जागा तो देखा कि उसका बैग गायब था।

उन्होंने बताया कि बरेली से ट्रेन चलने के बाद उसका बैग सीट पर रखा था। बैग में पांच हजार रुपये, कपड़ा आदि सामान था। उन्होंने जीआरपी थाना में सिपाही को सूचना दी। सूचना देने के बाद वह ट्रेन से तिलहर वापस चला गया। थाना प्रभारी ने बताया कि उनके संज्ञान में नहीं है।

उधर एक माह में सदर बजार के मोहल्ला एमनजई जलालनगर निवासी गुर बचन कौर गांधी का पर्स से पांच हजार रुपये, मोबाइल, देहरादून के मोहल्ला तरती निवासी फरीद अंसारी की पत्नी नकदी, जेवर, कपड़ा और यंपारण जिले के विशाल कुमार का नकदी, जेवर समेत बैग और देवरिया जिले के कोडिलवा निवासी काबज का बैग नगदी, जेवर समेत चोरी हो गया था। जीआरपी एक भी चोरी का खुलासा नहीं कर पायी है।

संबंधित समाचार