वाराणसी: बाढ़ शिविर में लगे पंखे में उतरा करंट, महिला की दर्दनाक मौत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

वाराणसी। बाढ़ के चलते बेघर हुई गरीब महिला की बाढ़ राहत शिविर में रविवार को करंट से दर्दनाक मौत हो गई। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। महिला की मौत से उसके तीन बच्चे अनाथ हो गये। बच्चों के कातर चीत्कार से शिविर में …

वाराणसी। बाढ़ के चलते बेघर हुई गरीब महिला की बाढ़ राहत शिविर में रविवार को करंट से दर्दनाक मौत हो गई। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। महिला की मौत से उसके तीन बच्चे अनाथ हो गये। बच्चों के कातर चीत्कार से शिविर में रह रहे बाढ़ पीड़ित भी गमगीन रहे।

लंका क्षेत्र के नगवा निवासी रूबी साहनी (36) पति के निधन के बाद अपने तीन बच्चों को लेकर किराये के मकान में रह लोगों का बर्तन मांज कर गुजर बसर कर रही थी। इन दिनों नगवा में बाढ़ आने से बेघर हुई रूबी बच्चों को लेकर लंका थाने के पीछे बने बाढ़ राहत शिविर में रह रही थी। आज शाम को वह शिविर में लगे पंखे को अपनी ओर घुमाने के लिए हाथ बढ़ाई, इसी दौरान पंखे में उतरे करंट की चपेट में आ गई।

करंट से महिला की मौके पर ही मौत हो गई। यह देख उसके तीनों बच्चे किशन, अजय और बेटी खुशी बिलखने लगे। रूबी की मौत की सूचना पर उसका भाई विक्की साहनी अपनी मां को लेकर वहां पहुंचा। शिविर में रह रहे लोगों का आरोप था कि नगर निगम की तरफ से लगवाए गए शिविर के अंदर पंखा में करंट उतर रहा था। बिना चेक किए ही शिविर में लगा दिया गया।

शिविर में दोपहर जिलाधिकारी कौशल राज शर्मा भी टीम के साथ पहुंचे और शिविर से 50 मीटर दूर लगे अंडर ग्राउंड बिजली के बोर्ड से बाहर निकले तार को ठीक करने के लिए निर्देशित किया था। क्षेत्रीय लोगों ने पीड़ित परिवार को आर्थिक मुआवजा दिए जाने की मांग की है।

यह भी पढ़ें:-त्रिपुरा में बाढ़ के कारण दो हज़ार से ज्यादा लोगों को हटाया गया, विस्थापितों ने राहत शिविरों में शरण ली

संबंधित समाचार