दीदी तेरी बहन दीवानी, देवर से शादी करके ही मानी…7 फेरे देखने उमड़ा पूरा गांव

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

शेखपुरा। 90 के दशक में माधुरी दीक्षित और सलमान खान अभिनीत एक बॉलीवुड फिल्म आई थी। फिल्म का नाम था- हम आपके हैं कौन? फिल्म के साथ ही इसका एक गाना ‘दीदी तेरा देवर दीवाना’ भी सुपरहिट हुआ था। कुछ ऐसा ही असल में हुआ बिहार में, लेकिन यहां देवर नहीं बल्कि दीदी की बहन …

शेखपुरा। 90 के दशक में माधुरी दीक्षित और सलमान खान अभिनीत एक बॉलीवुड फिल्म आई थी। फिल्म का नाम था- हम आपके हैं कौन? फिल्म के साथ ही इसका एक गाना ‘दीदी तेरा देवर दीवाना’ भी सुपरहिट हुआ था। कुछ ऐसा ही असल में हुआ बिहार में, लेकिन यहां देवर नहीं बल्कि दीदी की बहन दीवानी हो गई।

दरअसल, बिहार के शेखपुरा में एक मंदिर में हुई शादी चर्चा का विषय बनी हुई है। यहां दुल्हन के जोड़े में खड़ी युवती की गोद में एक बच्ची थी और युवक दो दिन पहले ही जेल से छूटकर आया था। गोद में छह माह की बच्‍ची को लिए युवती से जब मंदिर में युवक ने शादी रचाई तो देखने के लिए भी गांववालों की भीड़ उमड़ पड़ी।

शेखपुरा जिले के अरियरी थाना क्षेत्र के एक गांव में रहने वाले उपेंद्र महतो की 20 वर्षीय बेटी नीलू का अपनी चचेरी बहन के देवर जितेंद्र कुमार से अफेयर चल रहा था।

जितेंद्र लखीसराय जिले के चानन थाना क्षेत्र अंतर्गत रेवता में रहता था। जितेंद्र गुजरात में नौकरी करता था। दोनों के बीच धीरे-धीरे नजदीकियां बढ़ती गईं।

नतीजा यह हुआ कि नीलू प्रेग्नेंट हो गई। जब उसने ये बात जितेंद्र को बताई तो उसने दूरी बना ली। यही नहीं, उसने शादी से भी इनकार कर दिया, जिसके बाद नीलू के होश उड़ गए।

मामले की जानकारी नीलू के परिवारवालों को हुई तो वे भी हैरान रह गए। उन्होंने इसकी प्राथमिकी महिला थाने में दर्ज कराई गई। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए तीन महीने पहले जितेंद्र को गिरफ्तार कर लिया और उसे जेल भेज दिया। जेल जाने के बाद जितेंद्र, नीलू से शादी के लिए राजी हो गया।

महिला थाना प्रभारी चंदना कुमारी ने बताया कि युवक को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया था। युवक 24 अगस्त को जेल से जमानत पर छूटा और शादी के लिए तैयार हो गया।

लड़की के गर्भवती होने पर युवक ने शादी से इनकार कर दिया था। वहीं, जेल से जमानत पर छूटने के बाद युवक ने 28 अगस्त को मंदिर में शादी की है। इस बीच लड़की के गोद में 6 माह की एक बच्ची भी रही।

ये भी पढ़ें : मध्य प्रदेश में तस्करों ने लगाया ‘पुष्पा वाला दिमाग’, कारनामा सुनकर उड़ जाएंगे होश

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

Barabanki News: खतरे के निशान से ऊपर बह रही सरयू, बाढ़ को लेकर प्रशासन अलर्ट; 200 बच्चों की पढ़ाई पर भी मंडराया संकट
कानपुर में लोन डिफॉल्ट पर एक्शन : बैंक ने लगाया लैदर फैक्ट्री पर ताला, बकाया न चुकाने पर लिया कब्जा
Barabanki News: श्रावण से पहले शिव मंदिरों की विद्युत सुरक्षा दुरुस्त करने के निर्देश, डीएम बोले- लापरवाही बिल्कुल बर्दाश्त नहीं होगी
NEET विवाद: सरकार-CJP वार्ता के बाद बढ़ी उम्मीदें, सरकार ने मानी 3 में से 2 मांगे; क्या होगा धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा?
Gonda News:चलती ट्रेन में गूंजी किलकारी, बिहार संपर्क क्रांति एक्सप्रेस में महिला ने दिया बच्चे को जन्म