अयोध्या में बेजुबान के साथ युवक ने किया अप्राकृतिक दुष्कर्म, पुलिस ने भेजा जेल

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अयोध्या। अपनी हवस को मिटाने के लिए एक युवक ने बेजुबान भैंस के बच्चे के साथ अप्राकृतिक दुष्कर्म कर डाला। आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। रविवार देर रात धर्मनगरी अयोध्या के कनीगंज बरहटा मोहल्ले से बेहद शर्मनाक घटना सामने आई है। हवस के भूखे दरिंदे ने बेजुबान भैंस के बच्चे को …

अयोध्या। अपनी हवस को मिटाने के लिए एक युवक ने बेजुबान भैंस के बच्चे के साथ अप्राकृतिक दुष्कर्म कर डाला। आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। रविवार देर रात धर्मनगरी अयोध्या के कनीगंज बरहटा मोहल्ले से बेहद शर्मनाक घटना सामने आई है। हवस के भूखे दरिंदे ने बेजुबान भैंस के बच्चे को ही अपने हवस का शिकार बना दिया।

बताया जाता है कि मोहल्ले के ही रहने वाले वीरेंद्र यादव उर्फ छोटू ने बरहटा मोहल्ले में ही भैंस के बच्चे के साथ अप्राकृतिक दुष्कर्म किया, स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना उस बेजुबान के मालिक को दी। कोतवाली अयोध्या के प्रभारी अश्वनी कुमार पांडे ने बताया कि इस मामले में वीरेंद्र यादव उर्फ छोटू के विरुद्ध अप्राकृतिक दुष्कर्म व पशुओं के साथ क्रूरता अधिनियम की धाराओं में केस दर्ज कर जेल भेज दिया गया।

यह भी पढ़ें:-बहराइच :अप्राकृतिक दुष्कर्म के आरोपी को 20 साल की सजा, 8 साल बाद हुआ इन्साफ

संबंधित समाचार