रायबरेली: सड़क पर फंसा ट्रक, कई घंटे जाम हुआ रायबरेली-अयोध्या राजमार्ग

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

रायबरेली, अमृत विचार । ट्रक को मोड़ते समय अचानक सड़क पर ट्रक फंस गया। जिससे अयोध्या रायबरेली राजमार्ग पर कई घंटे तक आवागमन बाधित था। इस दौरान हजारों वाहन जाम में फंसे रहे। मिल एरिया थाना क्षेत्र में सोमवार की दोपहर रायबरेली अयोध्या हाईवे पर देवानंदपुर के पास एक ट्रक बैक करते समय रोड पर …

रायबरेली, अमृत विचार । ट्रक को मोड़ते समय अचानक सड़क पर ट्रक फंस गया। जिससे अयोध्या रायबरेली राजमार्ग पर कई घंटे तक आवागमन बाधित था। इस दौरान हजारों वाहन जाम में फंसे रहे।

मिल एरिया थाना क्षेत्र में सोमवार की दोपहर रायबरेली अयोध्या हाईवे पर देवानंदपुर के पास एक ट्रक बैक करते समय रोड पर ही फंस गया। काफी मशक्कत के बाद भी ट्रक नहीं निकला। इसके चलते राजमार्ग पर दोनो ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गई। उसके बाद सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची , और किसी प्रकार दूसरे वाहनों की मदद से फंसे हुए ट्रक को बाहर निकाला गया।

इस प्रक्रिया में करीब दो घंटे का समय लग गया था। जिसके कारण राजमार्ग पर हजारों वाहनों की लंबी लंबी कतारें लग गई थी। जब ट्रक को बाहर निकाला गया और आवागमन बहाल हुआ तो एक साथ वाहनों की इतनी भीड़ थी कि घंटों तक वाहन रेंगकर निकलते रहे। कोतवाल रेखा सिंह ने बताया कि ट्रक को मोड़ते समय कुछ तकनीकी खराबी आ गई थी । जिसके कारण सड़क पर ट्रक फंस गया था। अब आवागमन बहाल हो चुका है।

यह भी पढ़ें –अयोध्या में बेजुबान के साथ युवक ने किया अप्राकृतिक दुष्कर्म, पुलिस ने भेजा जेल

संबंधित समाचार