बाराबंकी: 6 घंटे थमे रहे बसों के पहिये, भटकते रहे यात्री, जानें क्या है पूरा मामला
बाराबंकी, अमृत विचार। बाराबंकी अनुबंधित बसों के चालकों ने सोमवार को बस चालक विकास गुप्ता के साथ स्वास्तिक पेट्रोल पम्प मालिक द्वारा अभद्रता और उसकी गिरफ्तारी से आक्रोशित हो चक्का जाम कर दिया। वे साथी चालक की रिहाई के साथ स्वास्तिक पेट्रोल पम्प के मालिक के खिलाफ कार्यवाही की बात पर अडे़ रहे । सोमवार …
बाराबंकी, अमृत विचार। बाराबंकी अनुबंधित बसों के चालकों ने सोमवार को बस चालक विकास गुप्ता के साथ स्वास्तिक पेट्रोल पम्प मालिक द्वारा अभद्रता और उसकी गिरफ्तारी से आक्रोशित हो चक्का जाम कर दिया। वे साथी चालक की रिहाई के साथ स्वास्तिक पेट्रोल पम्प के मालिक के खिलाफ कार्यवाही की बात पर अडे़ रहे ।
सोमवार सुबह से बस मालिक यूनियन और चालकों ने साथी चालक विकास गुप्ता की रिहाई और पेट्रोल पम्प के मालिक दीपक जैन पर कार्यवाही को लेकर लामबंद हो गये और सुबह से ही बसों का चक्का जाम कर दिया । जो लगभग डेढ़ बजे चालक विकास गुप्ता की रिहाई व पेट्रोल पम्प मालिक पर कार्यवाही के आश्वासन के बाद समाप्त हुआ ।इस बीच यात्रियों को भारी असुविधा का सामना करना पड़ा। लखनऊ इलाज कराने व कालेज स्कूल पढ़ने लिखने वाले छात्र छात्राओं सहित नौकरी पेशा लोगों को भारी कठिनाई का सामना करना पड़ा ।
डग्गामार वाहनों की रही बल्ले-बल्ले
बसों की हड़ताल के चलते और प्राइवेट व डग्गामार वाहनों पर दैनिक यात्रियों के दबाव के चलते डग्गामार वाहनों की बल्ले-बल्ले रही । यात्रियों के दबाव के चलते मुहमांगे रेट पर मज़बूरी में यात्रियों को सफर करना पड़ा।
यह भी पढ़ें –अयोध्या: अब बच्चों को शिक्षक पढ़ाएंगे सड़क सुरक्षा का पाठ, गठित होंगी समितियां
