अयोध्या: पड़ोसियों ने सास, जेठ-जेठानी को जमकर पीटा, पिता-पुत्र सहित चार पर केस दर्ज
मिल्कीपुर/अयोध्या। इनायतनगर थाना क्षेत्र के गोहन्ना कानूनगो गांव में एक पक्ष द्वारा एक परिवार को बर्बरता पूर्वक पीटे जाने का मामला प्रकाश में आया है। पीड़िता ने पुलिस को तहरीर देते हुए कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने मामले में पिता-पुत्र सहित चार के खिलाफ केस दर्ज किया है। हालांकि अभी किसी की गिरफ्तार …
मिल्कीपुर/अयोध्या। इनायतनगर थाना क्षेत्र के गोहन्ना कानूनगो गांव में एक पक्ष द्वारा एक परिवार को बर्बरता पूर्वक पीटे जाने का मामला प्रकाश में आया है। पीड़िता ने पुलिस को तहरीर देते हुए कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने मामले में पिता-पुत्र सहित चार के खिलाफ केस दर्ज किया है। हालांकि अभी किसी की गिरफ्तार नहीं हो सकी है।
गोहन्ना कानूनगो निवासी अनीता ने पुलिस को तहरीर देते हुए आरोप लगाया कि बीते शुक्रवार की रात को पड़ोसी राजित राम, वीरेंद्र, करन व राकेश शराब पीकर आए और घर के सामने गाली गलौज करते हुए हमारे परिवार पर हमला बोल दिया। उक्त लोगों ने उनकी सास कमला, जेठ राजेश कुमार व जेठानी सुनीता को बर्बरता पूर्वक मारा पीटा, जिसमें उनकी सास कमला के सिर में गंभीर चोटें आई और वह बेहोश हो गईं।
हल्ला-गुहार सुनकर जब गांव के लोग दौड़े तो उक्त लोग गांव के लोगों को अपनी तरफ आता देख जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गए। पीड़िता ने यह भी बताया कि उनकी सास कमला को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां आज भी उनका इलाज चल रहा है। प्रभारी निरीक्षक अमरजीत सिंह ने बताया कि मामले में राजित राम, वीरेंद्र करन व रीकेश निवासी गोहन्ना के खिलाफ मारपीट की गंभीर धाराओं में केस दर्ज कर जांच की जा रही है।
यह भी पढ़ें:-अयोध्या: सबसे बड़ी चोरी का अयोध्या पुलिस ने किया खुलासा, तीन बदमाश गिरफ्तार
