लखनऊ : ससुराल में पहुंचे शौहर ने सरेराह पत्नी पर लगाए गलत इल्जाम

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमृत विचार, लखनऊ । आलमबाग कोतवाली में पति की हरकत से तंग आकर पत्नी ने मुकदमा दर्ज करवाया है। महिला का आरोप है कि उसका शौहर उसे बदनाम करने की साजिश कर रहा है। तीन साल से दंपती के बीच पारिवारिक विवाद चल रहा है। उनका मामला कोर्ट में विचारधीन है। मुकदमा वापस लेने के …

अमृत विचार, लखनऊ । आलमबाग कोतवाली में पति की हरकत से तंग आकर पत्नी ने मुकदमा दर्ज करवाया है। महिला का आरोप है कि उसका शौहर उसे बदनाम करने की साजिश कर रहा है। तीन साल से दंपती के बीच पारिवारिक विवाद चल रहा है। उनका मामला कोर्ट में विचारधीन है। मुकदमा वापस लेने के लिए शौहर उस पर चरित्रहीन का आरोप लगा रहा है। मामला की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने महिला के शौहर समेत एक अन्य को नामजद किया है।

आलमबाग थानाक्षेत्र निवासिनी महिला के मुताबिक, पिछले तीन सालों से शौहर फिदा हुसैन से उसका परिवारिक विवाद चल रहा है। जिसका फैसला कोर्ट में विचारधीन है। पीड़िता का आरोप है कि मुकदमें को वापस लेने के लिए शौहर व ससुराल पक्ष के लोग उस पर दवाब बना रहे हैं। जब उसने समझौता करने से मना कर दिया तब शौहर उसे बदनाम करने की साजिश करने लगा।

महिला ने बताया कि शौहर अपने साथी अलीम अफजल हुसैन व अन्य लोगों के साथ उसके घर पर पहुंचा और सड़क पर खड़ा होकर उसे गालियां देने लगा। आरोप है कि शौहर उस पर चरित्रहीन होने का इल्जाम लगाने लगा। जब महिला के मायके वालों ने विरोध किया तो वह धमकी देने लगा। महिला ने बताया कि इस दौरान शौहर ने धमकी दी कि अगर तुम्हें बच्चों की सलामती चाहिए है, तो मुकदमा वापस ले लो, नहीं तो इसका अंजाम तुम्हारा बच्चों के लिए अच्छा नहीं होगा।

इस दौरान महिला का कहना है कि उसका शौहर दबंग व्यक्ति है। वह उसके परिवार को नुकसान पहुंचा सकता है। इस सम्बन्ध में अलामबाग कोतवाली प्रभारी धंनजय सिंह का कहना है कि महिला की शिकायत के आधार पर पुलिस ने फिदा हुसैन, अलीम अफजल हुसैन समेत चार अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

यह भी पढ़ें:- लखनऊ : निकाह पर भारी पड़ा पांच लाख, रुपये न मिलने बोला तीन तलाक…पढ़ें पूरा मामला

संबंधित समाचार