लखनऊ : नाई से चौकी के अंदर पैर दबवा रहे दरोगा हो गए लाइन हाजिर

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमृत विचार, लखनऊ। राई का पहाड़ बनाने वाली लखनऊ पुलिस इन दिनों लम्बित विवेचनाओं और गुडवर्क की दौड़ में इस कदर थक चुकी है कि इस बात का अंदाजा आप सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर वायरल हो रहे दरोगा के वीडियो को देखकर ही लगा सकते हैं। थकान से छुटकार पाने के लिए दरोगा चौकी में …

अमृत विचार, लखनऊ। राई का पहाड़ बनाने वाली लखनऊ पुलिस इन दिनों लम्बित विवेचनाओं और गुडवर्क की दौड़ में इस कदर थक चुकी है कि इस बात का अंदाजा आप सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर वायरल हो रहे दरोगा के वीडियो को देखकर ही लगा सकते हैं।

थकान से छुटकार पाने के लिए दरोगा चौकी में नाई से ही पैर दबवाते मोबाइल कैमरे में कैद हो गए और कुछ घंटो बाद दरोगा जी का यह वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर ट्रेंड हो लगा।

इस वीडियो को देखकर यूर्जस अपनी प्रतिक्रिया देने लगे हैं। हालांकि, यह मामला पुलिस अधिकारियों के संज्ञान में पहुंचा तो उन्होंने दरोगा के खिलाफ विभागीय कार्रवाई करते हुए उसे लाइन हाजिर कर दिया है। आपको बता दें कि यह वीडियो ठाकुरगंज थानाक्षेत्र के गऊ घाट चौकी इंजार्च गोरखनाथ चौधरी का है।

इस वीडियो में गऊघाट चौकी इंचार्ज पुलिस चौकी के अंदर एक नाई से ही पैर दबवाते कैद हो गए। वीडियो में स्पष्टतौर पर दिखाई दे रहा है कि चौकी इंचार्ज दबवाने के साथ मोबाइल पर किसी से बातें भी कर रहे हैं। तो वहीं चौकी इंचार्ज के सिराहने कुर्सी पर एक शख्स भी बैठा है।

जब यह वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर ट्रेंड होने लगा तो महकमें में हड़कम्प मच गया। इस पर एडीसीपी चिरंजीव नाथ सिन्हा ने फौरन दरोगा के खिलाफ विभागीय कार्रवाई करते हुए उन्हें लाइन हाजिर कर दिया है।

वहीं यह बताया जा रहा है कि यह वीडियो दो महीने पुराना है। इस दरोगा ने अपनी गलती स्वीकार करते हुए कहा है कि पैर दबवाने का शख्स नाई है। हालांकि, सभी पहलुओं को देखते हुए अधिकारियों ने दरोगा के खिलाफ विभागीय कार्रवाई की है।

यह भी पढ़ें: बाइक सवार बदमाशों ने घर के सामने खड़ी बाइक और स्कूटी में लगाई आग

संबंधित समाचार