नवनियुक्त भाजपा प्रदेश अध्यक्ष की फिसली जुबान, भरे मंच से चिकित्सा, शिक्षा और सुरक्षा लेकर कह दी यह बड़ी बात

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी ने आज भरे मंच से बोलते हुये कुछ ऐसा बोल दिया, जिसको सुनकर लोगों ने कहा कि उनकी जुबान फिसल गयी। उन्होंने कहा कि सरकार हमारे एजेंडे पर चल रही है, हमने ही तो सरकार बनाई है। इस दौरान उन्होंने एजेंडा गिनाते हुये कहा कि …

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी ने आज भरे मंच से बोलते हुये कुछ ऐसा बोल दिया, जिसको सुनकर लोगों ने कहा कि उनकी जुबान फिसल गयी। उन्होंने कहा कि सरकार हमारे एजेंडे पर चल रही है, हमने ही तो सरकार बनाई है। इस दौरान उन्होंने एजेंडा गिनाते हुये कहा कि बिजली, पानी, सड़क, शिक्षा, स्वास्थ्य, अराजकता, गुंडागर्दी, बेइमानी, भ्रष्टाचार सब खत्म करना हमारे ही तो एजेंडे हैं। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि सरकार उसी पर काम कर रही है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ने उनके सारे एजेंडे पूरे किये हैं।

दरअसल, भूपेंद्र चौधरी प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त होने के बाद पहली बार लखनऊ पहुंचे थे,इस दौरान उनके स्वागत के लिए प्रदेश कार्यालय पर स्वागत कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। उनके स्वागत के लिए मुख्यमंत्री, उपमुख्यमंत्री, मंत्री, सांसद, विधायक समेत भारी तादात में कार्यकर्ता मौजूद थे। भाजपा के उत्तर प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी का मंच पर स्वागत किया गया।

इस दौरान उन्होंने कार्यकर्ताओं को संबोंधित करते हुये कहा कि एक बार मीडिया के लोगों ने उनसे सवाल किया कि सरकार व संगठन का समन्वय कैसे करोगे,तब मैने कहा कि समन्वय का कोई विवाद ही नहीं है जी, हमारे एजेंडे पर ही तो सरकार चल रही है। हमने ही तो सरकार बनाई है। उन्होंने कहा कि बिजली, पानी, सड़क, शिक्षा, स्वास्थ्य, सुरक्षा, अराजकता, गुण्डागर्दी, बेईमानी, भ्रष्टाचार, यह खत्म करना हमारे ही तो एजेंडे के विषय हैं। सरकार उसी पर काम कर ही है,विवाद किस बात का है।

यह भी पढ़ें:-लखनऊ: मंच पर फिसल गयी नवनियुक्त भाजपा प्रदेश अध्यक्ष की जुबान, कहा यह सब हमारा एजेंडा है

संबंधित समाचार