रायबरेली: कोतवाली गेट पर घंटो दर्द से कराहती रही मारपीट में घायल गर्भवती महिला, लेकिन नहीं सुनी पुलिस
रायबरेली। मारपीट में घायल हुई गर्भवती महिला को कोतवाली से भगा दिया गया। दर्द से कराहती महिला कोतवाली गेट पर घंटो जमीन पर पड़ी रही, किंतु किसी की भी संवेदना नहीं जागी। बाद में कुछ लोगों की मदद से उसे अस्पताल भेजा गया है। मामला जगतपुर थाना क्षेत्र के गांव विष्णुपुर मजरे उडवा का है। …
रायबरेली। मारपीट में घायल हुई गर्भवती महिला को कोतवाली से भगा दिया गया। दर्द से कराहती महिला कोतवाली गेट पर घंटो जमीन पर पड़ी रही, किंतु किसी की भी संवेदना नहीं जागी। बाद में कुछ लोगों की मदद से उसे अस्पताल भेजा गया है। मामला जगतपुर थाना क्षेत्र के गांव विष्णुपुर मजरे उडवा का है।
गांव में सोमवार को नाली के विवाद में गर्भवती महिला काजल को लाठी-डंडों से पीटकर घायल कर दिया गया था। जिसकी शिकायत लेकर वह दर्द से तड़पती हुई कोतवाली पहुंची थी। आरोप है कि वह कोतवाली में शिकायत करने लगी तो पुलिस ने उसे डांट डपट कर बाहर भगा दिया। जिससे गर्भवती महिला घंटो कोतवाली गेट के बाहर खड़ी तड़पती रही। इस बीच किसी ने भी उसकी न तो मदद की और न ही उसके इलाज की व्यवस्था कराई।
काफी देर बाद स्थानीय लोगों ने उसे अस्पताल भेजा है। जहां उसका इलाज चल रहा है।कोतवाल गौरव कुमार से बात की गई तो उन्होंने बताया है कि नाली के विवाद को लेकर मारपीट हुई है। तहरीर मिली है। जांच की जा रही है। महिला को भगाने के मामले की जानकारी उनको नहीं है।
यह भी पढ़ें:-बरेली: गर्भवती महिला को दबंगों ने पीटा, परिजनों ने की एसएसपी से शिकायत
