बहराइच: संदिग्ध दिमागी बुखार के दो मरीज भर्ती, पीआईसीयू वार्ड फुल

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बहराइच। मेडिकल कॉलेज के चिल्ड्रेन वार्ड में सोमवार को संदिग्ध दिमागी बुखार के दो मरीज भर्ती हुए हैं। जिनका इलाज चल रहा है। वहीं बुखार में मरीज भी काफी संख्या में पहुंचे हैं। जिससे अस्पताल का पीआईसीयू वार्ड फुल हो गया है। जिले में बुखार के साथ अब दिमागी बुखार के मरीजों की आमद शुरू …

बहराइच। मेडिकल कॉलेज के चिल्ड्रेन वार्ड में सोमवार को संदिग्ध दिमागी बुखार के दो मरीज भर्ती हुए हैं। जिनका इलाज चल रहा है। वहीं बुखार में मरीज भी काफी संख्या में पहुंचे हैं। जिससे अस्पताल का पीआईसीयू वार्ड फुल हो गया है। जिले में बुखार के साथ अब दिमागी बुखार के मरीजों की आमद शुरू हो गई है।

सोमवार को शिवपुर विकास खंड के ग्राम दलजीतपुरवा निवासी पूनम (6) पुत्री बुधाई को अस्पताल में भर्ती कराया गया। मरीज को बुखार के साथ झटके आ रहे थे। ईएमओ डॉक्टर मनोज चौधरी ने बालिका में दिमागी बुखार के लक्षण बताए। उसे भर्ती कर इलाज शुरू किया गया। वहीं हरदी निवासी पांच वर्षीय बालक में भी दिमागी बुखार के लक्षण दिखे। उधर चिल्ड्रेन वार्ड में बुखार से ग्रसित आठ मरीज भी भर्ती हुए हैं। इनमे तीन रोगियों की हालत गंभीर बताई जा रही है।

सीरम जांच के बाद होगी पुष्टि
इस समय बुखार से पीड़ित मरीजों को झटके आ रहे हैं। ऐसे में इनकी सीरम जांच की जा रही है। सीरम जांच पॉजिटिव आने के बाद ही दिमागी बुखार कहा जा सकता है …डॉक्टर ओपी चौधरी सीएमएस।

यह भी पढ़ें:-हल्द्वानी: नौनिहालों की सुरक्षा को लेकर अभिभावक सजग, लगवा रहे दिमागी बुखार का टीका

संबंधित समाचार