बरेली: लालमिर्च पाउडर समेत आठ नमूने मिले अधोमानक
अमृत विचार, बरेली। मिलावटी खाद्य सामग्री की बिक्री पर अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे अभियान के बाद भी मुनाफाखोर गड़बड़ी कर रहे हैं। खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन की ओर से की गई कार्रवाई में काली और लालमिर्च के पाउडर समेत आठ नमूने अधोमानक पाए गए हैं। लगातार सैंपल में मिल रही गड़बड़ियां …
अमृत विचार, बरेली। मिलावटी खाद्य सामग्री की बिक्री पर अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे अभियान के बाद भी मुनाफाखोर गड़बड़ी कर रहे हैं। खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन की ओर से की गई कार्रवाई में काली और लालमिर्च के पाउडर समेत आठ नमूने अधोमानक पाए गए हैं।
लगातार सैंपल में मिल रही गड़बड़ियां इस बात की तस्दीक कर रही है कि लोग मिलावट से बाज नहीं आ रहे हैं। सहायक खाद्य आयुक्त द्वितीय धर्मराज मिश्रा ने बताया कि मिलावटी वस्तुओं की बिक्री रोकने के लिए विभाग की ओर से कार्रवाई की जा रही है। बताया कि 26 अगस्त से 31 अगस्त तक अभियान चलाया जा रहा है।
27 अगस्त को चलाए गए अभियान में अलग-अलग स्थानों से करीब 55 खाद्य पदार्थाें के सैंपल लेकर जांच की गई, जिसमें 51 पदार्थ सही पाए गए, जबकि चार खाद्य सामग्री अधोमानक पाई गईं। वहीं, 29 अगस्त को तहसील बहेड़ी, बरेली में अभियान चलाकर कुल 49 सैंपलों की जांच गई। बताया कि इसमें 45 सैंपल सही पाए गए, जबकि काली मिर्च, लाल मिर्च मिर्च, देशी घी, हींग समेत चार सैंपल अधोमानक मिले हैं। यह कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।
ये भी पढ़ें- बरेली: बिना लाइसेंस के परोसी जा रही थी शराब, दो थानों की पुलिस ने मारा छापा
