सड़क दुर्घटना को कम करने के लिए योगी सरकार ने चलाया जागरूकता अभियान, विभागों को दिए निर्देश
लखनऊ। यूपी सरकार ने अधिक हो रहे सड़क दुर्घटनाओं को देखते हुए अभियान शुरू किया हैं जिससे सड़क दुर्घटना को कम किया जा सकें। प्रदेश में हो रही सड़क दुर्घटना में कमी लाने के लिए जागरूकता अभियान चलाने जा रही है। इसी कड़ी में परिवहन विभाग ने प्रदेश के कई विभागों को अपने कर्मचारियों एवं …
लखनऊ। यूपी सरकार ने अधिक हो रहे सड़क दुर्घटनाओं को देखते हुए अभियान शुरू किया हैं जिससे सड़क दुर्घटना को कम किया जा सकें। प्रदेश में हो रही सड़क दुर्घटना में कमी लाने के लिए जागरूकता अभियान चलाने जा रही है। इसी कड़ी में परिवहन विभाग ने प्रदेश के कई विभागों को अपने कर्मचारियों एवं आम नागरिकों को सड़क दुर्घटनाओं के प्रति जागरूक करने के लिए अभियान चलाने के लिए कहा है।
बतादें कि मुख्य सचिव ने भी इस वर्ष और बीते वर्ष सड़क दुर्घटनाओं एवं मृतकों की संख्या में गत वर्ष के सापेक्ष वर्तमान 10 प्रतिशत की कमी लाने का लक्ष्य निर्धारित किया है। क्योंकि सड़क दुर्घटनाओं और मृतकों की संख्या में कमी लाने के लिए जरूरी है कि सड़क सुरक्षा से जुड़े सभी विभाग पारस्परिक सहयोग से समेकित रूप से प्रयास करें।
सड़क हादसे में कमी लाने के लिए जागरूकता अभियान के साथ-साथ सुरक्षित रोड इंफ्रास्ट्रक्चर के निर्माण व ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों पर कार्रवाई शामिल है। साथ ही साथ इसके अलावा सरकार ने स्टेट रोड सेफ्टी काउंसिल का गठन किया गया है जो सड़क सुरक्षा से जुड़े महत्वपूर्ण नीतिगत फैसले ले रही है।
आपको बता दें कि 15 जिलों में माडल ड्राइविंग ट्रेनिंग इंस्टीट्यूट की भी शुरुआत की गई है। रायबरेली में ड्राइविंग ट्रेनिंग एंड रिसर्च इंस्टीट्यूट की स्थापना की जा रही है। बतादें कि जब से प्रदेश में भाजपा की सरकार बनी है तब से सीएम योगी आदित्यनाथ लगातार सड़क हादसे को ध्यान में रखते हुए सुरक्षा को लिए प्रयास में लगे थे जिसके तहत हर साल जागरूकता अभियान चलाया जाता है।
यह भी पढ़ें-अयोध्या: अलग-अलग सड़क दुर्घटनाओं में एक मौत, एक घायल
