अयोध्या: पंचायत भवन में चोरी, कम्प्यूटर समेत कई इलेक्ट्रॉनिक चीजें ले गए चोर

Amrit Vichar Network
Published By Amrit Vichar
On

बीकापुर/ अयोध्या, अमृत विचार। बीकापुर ब्लॉक क्षेत्र की ग्राम पंचायत रतनपुर तेन्दुआ में स्थित पंचायत घर से चोरों ने कंप्यूटर, इनवर्टर सहित अन्य सामान चोरी कर लिया। मामले में प्रधान रामजियावन व पंचायत सचिव ने पुलिस को तहरीर दी है। ग्राम पंचायत रतनपुर तेन्दुआ के ग्राम डढ़िवा में पंचायत घर स्थित है, सोमवार की रात …

बीकापुर/ अयोध्या, अमृत विचार। बीकापुर ब्लॉक क्षेत्र की ग्राम पंचायत रतनपुर तेन्दुआ में स्थित पंचायत घर से चोरों ने कंप्यूटर, इनवर्टर सहित अन्य सामान चोरी कर लिया। मामले में प्रधान रामजियावन व पंचायत सचिव ने पुलिस को तहरीर दी है।

ग्राम पंचायत रतनपुर तेन्दुआ के ग्राम डढ़िवा में पंचायत घर स्थित है, सोमवार की रात चोरों ने पंचायत घर का ताला तोड़कर इसमें रखा जरूरी सामान चोरी कर लिया है। प्रधान रामजियावन व पंचायत सचिव ने पुलिस को तहरीर दी है। तहरीर में बताया है कि चोर दो बैट्री, दो डेस्कटॉप कम्प्यूटर, यूपीएस, मल्टीपरपज प्रिंटर एवं बेलकम, सीसीटीवी कैमरा सिस्टम, इन्वर्टर समेत अन्य सामान चुरा ले गए। थानाध्यक्ष सुमित कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि प्रधान व पंचायत सचिव द्वारा तहरीर प्राप्त हुई है। जांच पड़ताल की जा रही है।

यह भी पढ़ें –लखनऊ: प्रदेश अध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह चौधरी ने मंत्री पद से दिया इस्तीफा

संबंधित समाचार