पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़, एसओजी का जवान घायल

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमृत विचार रामपुर। रामपुर के थाना शहजाद नगर के जंगल में मंगलवार देर रात पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हुई। जिसमें एक एसओजी के जवान समेत दो बदमाश गोली लगने से घायल हो गए। पुलिस अधीक्षक शगुन गौतम ने बताया की बदमाश जंगल में दो बैल काटने की तैयारी में थे तभी पुलिस को …

अमृत विचार रामपुर। रामपुर के थाना शहजाद नगर के जंगल में मंगलवार देर रात पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हुई। जिसमें एक एसओजी के जवान समेत दो बदमाश गोली लगने से घायल हो गए।

पुलिस अधीक्षक शगुन गौतम ने बताया की बदमाश जंगल में दो बैल काटने की तैयारी में थे तभी पुलिस को सूचना मिली की जंगल में बदमाश गोकशी करने वाले हैं। पुलिस ने बदमाशों की घेराबंदी की तो बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग कर दी। पुलिस द्वारा जवाबी फायरिंग में दो बदमाश गोली लगने से घायल हो गए। जबकि  एक एसओजी के जवान भी घायल हो गए।

घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। बैल और उन्हें काटने के औजार पुलिस ने जब्त कर लिए हैं। इसके अलावा घटनास्थल से 315 बोर और 12 बोर के तमंचे मिले और एक मोटरसाइकिल पुलिस को मिली है।

 

संबंधित समाचार