बहराइच: उप मुख्यमंत्री के आने से पूर्व तैयारियों में लगा जिला प्रशासन

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बहराइच। जिले में मंगलवार को उप मुख्यमंत्री बृजेश पाठक सड़क मार्ग से आयेंगे। इसके लिए जिला प्रशासन तैयारियों में लग गया है। सड़क मार्ग पर स्थित सीएचसी का निरीक्षण भी उप मुख्यमंत्री कर सकते हैं। प्रदेश सरकार के उप मुख्यमंत्री बृजेश पाठक मंगलवार को जिला मुख्यालय पहुंचेंगे। वह लखनऊ से सड़क मार्ग से ढाई बजे …

बहराइच। जिले में मंगलवार को उप मुख्यमंत्री बृजेश पाठक सड़क मार्ग से आयेंगे। इसके लिए जिला प्रशासन तैयारियों में लग गया है। सड़क मार्ग पर स्थित सीएचसी का निरीक्षण भी उप मुख्यमंत्री कर सकते हैं।

प्रदेश सरकार के उप मुख्यमंत्री बृजेश पाठक मंगलवार को जिला मुख्यालय पहुंचेंगे। वह लखनऊ से सड़क मार्ग से ढाई बजे जिला मुख्यालय आयेंगे। ऐसे में लखनऊ बहराइच मार्ग पर स्थित जरवल, कैसरगंज या फखरपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र का निरीक्षण कर सकते हैं।

इसके लिए डीएम और पुलिस अधीक्षक पहुंच गए हैं। वहीं जिला मुख्यालय में कलेक्ट्रेट में विभिन्न प्रदर्शनी लगाई जा रही है। अधिकारी तैयारियों को पूरी करने में लगे हैं। शाम छह बजे उप मुख्यमंत्री श्रावस्ती जनपद चले जाएंगे।

यह भी पढ़ें-अयोध्या: उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक पहुंचे अयोध्या, कहा- जल्द रामलला का मंदिर कार्य होगा पूरा

संबंधित समाचार