गाजियाबाद: स्टंटबाजी के लिए मशहूर शिवांगी डबास को पुलिस ने किया गिरफ्तार, जानें क्या है मामला

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

गाजियाबाद, अमृत विचार। बाइक पर स्टंट के लिए चर्चा में रहने वाली स्टंटबाज शिवांगी डबास को पुलिस ने महिला सिपाही को थप्पड़ जड़ने के आरोप में गिरफ्तार कर जेल भेजा दिया है। पुलिस का कहना है कि रविवार की रात दस बजे एएलटी रोड पर डबास के दोस्त की कार से सिपाही की स्कूटी टकरा …

गाजियाबाद, अमृत विचार। बाइक पर स्टंट के लिए चर्चा में रहने वाली स्टंटबाज शिवांगी डबास को पुलिस ने महिला सिपाही को थप्पड़ जड़ने के आरोप में गिरफ्तार कर जेल भेजा दिया है। पुलिस का कहना है कि रविवार की रात दस बजे एएलटी रोड पर डबास के दोस्त की कार से सिपाही की स्कूटी टकरा जाने पर विवाद हुआ था। इसका वीडियो भी वायरल हो रहा है।

विवाद के दौरान शिवांगी ने सिपाही से हाथापाई की। सिपाही ज्योति ने बताया कि वह ड्यूटी से स्कूटी पर घर लौट रही थीं। एनडीआरएफ रोड से एएलटी की तरफ जाते समय स्कूटी में कार की टक्कर लगी। कार चालक ओवरटेक कर रहा था। उन्होंने कार चालक युवक से रुकने के लिए कहा तो कार से शिवांगी बाहर निकली। उसने थप्पड़ जड़ दिया। उन्होंने पुलिस को फोन करने की कोशिश की तो उसने मोबाइल छीनने का प्रयास किया। इसके बाद शिवानी ने अपशब्द कहे और उनकी वीडियो बनाई। वह धमकी देकर वहां से भाग निकली। शिवांगी का कहना है कि उसपर पुलिस ने मारपीट कि है।

यह भी पढ़ें –SC से प्रशांत भूषण को राहत, अवमानना का केस बंद, जानें क्या था मामला

संबंधित समाचार