Viral Video: कुत्ते ने अपने मालिक को बचाने के लिए पेश की वफादारी की ऐसी मिसाल, आपके दिल को भी छू जाएगा ये वीडियो

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

कुत्तों को हमेशा से इंसानों के साथ वफादारी करते देखा गया है। कुत्ते इंसानों के साथ इमोशनल बॉन्ड शेयर करते और उनके काफी करीब रहते हैं। वहीं कुत्ते अक्सर ही अपने मालिक पर आने वाली किसी भी मुसीबत में साथ देते नजर आते हैं। इस दिनों सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो …

कुत्तों को हमेशा से इंसानों के साथ वफादारी करते देखा गया है। कुत्ते इंसानों के साथ इमोशनल बॉन्ड शेयर करते और उनके काफी करीब रहते हैं। वहीं कुत्ते अक्सर ही अपने मालिक पर आने वाली किसी भी मुसीबत में साथ देते नजर आते हैं। इस दिनों सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें कुत्ते की वफादारी का नमूना भी देखा जा सकता है। वीडियो में जब एक कुत्ते का मालिक समुद्र किनारे बने रैंप पर तेजी से दौड़ते हुए आता है और पानी में छलांग लगा देता है तो अपने मालिक को मुसीबत में देख कुत्ता भी उसे बचाने के लिए उसके पीछे जाता है।

https://twitter.com/i/status/1563938808533602307

बता दें वीडियो को सोशल मीडिया पर buitengebieden नाम के ट्विटर अकाउंट से शेयर किया गया है। इसमें एक शख्स समुद्र में छलांग लगाते नजर आ रहा है। इसके बाद उसका डॉगी उसे डूबता हुआ समझकर उसे बचाने के लिए उसके पीछे आकर वह भी पानी में छलांग लगाकर,अपने मालिक के पास पहुंच जाता है। जिसे देख सोशल मीडिया पर हर यूजर्स कुत्ते की समझदारी और वफादारी की सराहना किए बिना नहीं रह पा रहा है। फिलहाल सोशल मीडिया पर यह वीडियो हर किसी के दिल को छू रहा है। इस वीडियो को यूजर्स लाइक कर रहे हैं और अपने रिएक्शन देते हुए कुत्ते की वफादारी को देख उसे अपनाने की बात कह रहे हैं। तो कई यूजर्स ने कुत्ते को समझदार बताया है।

ये भी पढ़ें- 50 सेकंड में जिंदा बंदर गया इस जानवर के अंदर, वीडियो देख सहम जाएंगे आप