Australia Vs Zimbabwe : ऑस्ट्रेलियाई टीम को लगा झटका, मिशेल मार्श चोटिल होकर हुए बाहर
नई दिल्ली। जिम्बाब्वे के खिलाफ खेली जा रही तीन मैचों की वनडे सीरीज में ऑस्ट्रेलियाई टीम को बड़ा झटका लगा है। ऑस्ट्रेलिया के आलराउंडर मिशेल मार्श टखने में सूजन के कारण जिम्बाब्वे के खिलाफ शेष दो वनडे मैचों से बाहर हो गए हैं। लेकिन उनके टी20 विश्व कप से पहले भारत दौरे के लिए फिट …
नई दिल्ली। जिम्बाब्वे के खिलाफ खेली जा रही तीन मैचों की वनडे सीरीज में ऑस्ट्रेलियाई टीम को बड़ा झटका लगा है। ऑस्ट्रेलिया के आलराउंडर मिशेल मार्श टखने में सूजन के कारण जिम्बाब्वे के खिलाफ शेष दो वनडे मैचों से बाहर हो गए हैं। लेकिन उनके टी20 विश्व कप से पहले भारत दौरे के लिए फिट होने की संभावना है। टीम में मार्श की जगह विकेटकीपर जोश इंग्लिश ने ली है। विश्व कप सुपर लीग सीरीज का दूसरा मैच बुधवार को खेला जाएगा।
Mitch Marsh has been put on ice with an eye on the #T20WorldCup #AUSvZIM | @joshschon https://t.co/C9kg36ZE0H
— cricket.com.au (@cricketcomau) August 30, 2022
‘ईएसपीएनक्रिकइंफो’ की रिपोर्ट के अनुसार, मार्श की जगह पश्चिमी ऑस्ट्रेलिया के विकेटकीपर बल्लेबाज जोश इंगलिस को टीम में लिया गया है, जो अभी इंग्लैंड में लंदन स्पिरिट की तरफ से द हंड्रेड टूर्नामेंट में खेल रहे हैं। रिपोर्ट के अनुसार,‘‘मार्श की चोट को टखने की मामूली चोट बताया गया है और टी20 विश्व कप के मद्देनजर यह कदम एहतियात के तौर पर उठाया गया है।’’
मार्श ने जिंबाब्वे के खिलाफ पहले वनडे में पहले बदलाव के रूप ने गेंदबाजी की थी और उन्होंने छह ओवर में 22 रन देकर एक विकेट लिया था। इसके बाद लक्ष्य का पीछा करते हुए में वह केवल दो रन बना पाए थे। ऑस्ट्रेलिया को अभी जिंबाब्वे के खिलाफ 31 अगस्त और 3 सितंबर को दो वनडे मैच खेलने हैं। इसके बाद उसकी टीम तीन वनडे मैच के लिए न्यूजीलैंड की मेजबानी करेगी। ये मैच छह से 11 सितंबर के बीच खेले जाएंगे। ऑस्ट्रेलिया 20 से 25 सितंबर के बीच होने वाले तीन टी-20 मैचों की श्रृंखला के लिए भारत का दौरा करेगा। मार्श के इन मैचों के लिए उपलब्ध रहने की संभावना है।
ऑस्ट्रेलिया ने हालांकि जिम्बाब्वे के खिलाफ वनडे सीरीज में शानदार शुरुआत की। ऑस्ट्रेलिया ने पहला वनडे 28 अगस्त को पांच विकेट से जीतकर तीन मैचों की सीरीज में 1-0 की बढ़त बनाई थी। जिम्बाब्वे ने ऑस्ट्रेलिया को 201 रन का लक्ष्य दिया था, जिसे उन्होंने 33.3 ओवर में ही हासिल कर लिया था। ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर ज़िम्बाब्वे को पहले बल्लेबाजी के लिये बुलाया और 47.3 ओवर में 200 रन पर ऑलआउट कर दिया था।
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सीरीज के लिए अगले हफ्ते होगा टीम इंडिया का एलान
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अगले महीने खेली जाने वाली सीरीज के लिए टीम इंडिया का एलान जल्द ही हो सकता है। रिपोर्ट्स के मुताबिक अगले हफ्ते टीम का चयन करने के लिए सिलेक्टर्स की मीटिंग होने वाली है। रिपोर्ट के मुताबिक टी20 वर्ल्ड कप की तैयारियों के मद्देनज़र सिलेक्टर्स 18 खिलाड़ियों को टीम में जगह दे सकते हैं। रिपोर्ट में दावा किया गया है कि अगले हफ्ते की शुरुआत में ही टीम का एलान हो जाएगा। अक्टूबर में शुरू होने वाले वर्ल्ड कप के लिए भी टीम इंडिया का चयन 16 सितंबर से पहले होना है। हालांकि अब टीम में कोई बड़े बदलाव होने के संकेत नहीं मिल रहे हैं।
ये भी पढ़ें : India vs Hong Kong, Asia Cup : हांगकांग के खिलाफ ‘बेमेल’ मुकाबले में टीम इंडिया का प्रयोग पर रहेगा जोर
