Audi Q3 2022: ऑडी की सस्ती SUV भारत में लॉन्च, जानें इसकी कीमत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

नई दि्ल्ली। जर्मन की लग्जरी कार मेकर कंपनी ऑडी (Audi) ने भारत में अपनी एक किफायती एसयूवी (SUV) लॉन्च की है। कंपनी ने ऑडी क्यू3 (Audi Q3) को नए अवतार में पेश किया है। इस गाड़ी को दो वेरिएंट्स- प्रीमियम प्लस और टेक्नोलॉजी में लाया गया है। इसका इंजन 190 एचपी की पावर और 320 …

नई दि्ल्ली। जर्मन की लग्जरी कार मेकर कंपनी ऑडी (Audi) ने भारत में अपनी एक किफायती एसयूवी (SUV) लॉन्च की है। कंपनी ने ऑडी क्यू3 (Audi Q3) को नए अवतार में पेश किया है। इस गाड़ी को दो वेरिएंट्स- प्रीमियम प्लस और टेक्नोलॉजी में लाया गया है।

इसका इंजन 190 एचपी की पावर और 320 एनएम टार्क जेनरेट करता है। नई ऑडी क्यू3 (Audi Q3)) को 0 से 100 किमी/घंटा की रफ्तार पाने में सिर्फ 7.3 सेकंड का समय लगता है। कंपनी ऑडी इस साल भारतीय बाजार में अपनी बिक्री में दो अंकीय वृद्धि बरकरार रखने में सफल रही है। कंपनी को भरोसा है कि आगामी त्योहारी मौसम में उसकी बिक्री में और तेजी आएगी।

ऑडी इंडिया के प्रमुख बलबीर सिंह ढिल्लन ने मंगलवार को पीटीआई-भाषा से कहा कि कंपनी भारतीय बाजार को लेकर काफी आशान्वित है। उन्होंने कहा कि घरेलू मांग में तेजी का सिलसिला त्योहारी मौसम में और जोर पकड़ने की उम्मीद है। भारतीय बाजार में अपनी स्थिति को मजबूत करने के लिए ऑडी ने मंगलवार को अपने लोकप्रिय मॉडल क्यू3 को नए सिरे से पेश किया।

दो साल के अंतराल के बाद क्यू3 अब फिर से भारतीय बाजार में बिक्री के लिए उपलब्ध है। इसकी शोरूम कीमत 44।89 लाख रुपये रखी गई है। जनवरी-जून, 2022 के दौरान कंपनी की खुदरा बिक्री 49 प्रतिशत बढ़कर 1,765 इकाई हो गई जबकि एक साल पहले की पहली छमाही में कंपनी ने 1,181 इकाइयों की बिक्री की थी।

इस संदर्भ में ढिल्लन ने कहा कि निस्संदेह पहली छमाही अच्छी रही। अब हम दहाई अंकों में उच्च वृद्धि की उम्मीद कर रहे हैं लेकिन वैश्विक चुनौतियों को देखते हुए कोई सटीक अनुमान नहीं दिया जा सकता है।

ये भी पढ़ें- Zebronics ने लॉन्च किया अपना पहला टावर स्पीकर Zeb Octave, यहां जानें कीमत और फीचर्स

संबंधित समाचार