Viral Video: विशाल अजगर को पकड़ने के लिए लगाई ऐसी धांसू जुगाड़, वीडियो देख आप भी रह जाएंगे दंग

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

सोशल मीडिया पर अक्सर सांपों के खतरनाक वीडियो वायरल होते रहते हैं। इन वीडियो को देखकर आप हैरान भी रह जाते हैं। इन दिनों सोशल मीडिया पर एक विशाल अजगर को पकड़ने का एक वीडियो वायरल हो रहा है। कहा जाता है कि अजगर की पकड़ इतनी मजबूत होती है कि जब वो एक बार किसी …

सोशल मीडिया पर अक्सर सांपों के खतरनाक वीडियो वायरल होते रहते हैं। इन वीडियो को देखकर आप हैरान भी रह जाते हैं। इन दिनों सोशल मीडिया पर एक विशाल अजगर को पकड़ने का एक वीडियो वायरल हो रहा है। कहा जाता है कि अजगर की पकड़ इतनी मजबूत होती है कि जब वो एक बार किसी को पकड़ लेता है तो अपनी पकड़ से उसको मार देता है। और फिर वो उस शिकार को निगल जाता है। सोशल मीडिया पर इन दिनों एक ऐसा वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें अजगर को एक मुर्गे की ओर जाते हुए देखा जा रहा है। लेकिन, तभी एक जुगाड़ की वजह से अजगर फंस जाता है और पकड़ा जाता है।

बता दें वायरल हो रहे इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि एक विशाल अजगर एक मुर्गे की ओर आगे बढ़ता हुआ दिख रहा है। लेकिन, बीच में एक पाइप रखा है, जिसमें घुसते ही अजगर उसके अंदर फंस जाता है और बहुत कोशिश करने के बाद भी बाहर नहीं निकल पाता। इस जुगाड़ के जरिए अजगर को पकड़ लिया जाता है। इस वीडियो को अब तक 35 लाख बार देखा जा चुका है। वहीं बहुत से लोगों को इस बात पर हैरानी हुई कि आखिर अजगर को पकड़ने की जरूरत ही क्या है। एक यूजर ने लिखा कि यह तो बता दिया कि अजगर को पकड़ना कैसे है, लेकिन यह कौन बताएगा कि उसे इस जाल से छुड़ाया कैसे जाएगा।

ये भी पढ़ें- Video: पाकिस्तान के Chand Nawab 2.0 ने की जान की बाजी लगाकर धांसू रिपोर्टिंग

 

संबंधित समाचार