अफगानिस्तान को चार करोड़ अमेरिकी डॉलर की मिली एक नई खेप, डीएबी ने ज्ञापित किया धन्यवाद
काबुल। केंद्रीय बैंक द अफगानिस्तान बैंक (डीएबी) ने मंगलवार को यहां जारी एक बयान में कहा कि अफगानिस्तान को मानवीय सहायता के रूप में चार करोड़ अमेरिकी डॉलर की एक और नई खेप मिली है। डीएबी ने बयान में कहा कि चार करोड़ अमेरिकी डॉलर की नकदी आ गई है और अफगानिस्तान को दान देने …
काबुल। केंद्रीय बैंक द अफगानिस्तान बैंक (डीएबी) ने मंगलवार को यहां जारी एक बयान में कहा कि अफगानिस्तान को मानवीय सहायता के रूप में चार करोड़ अमेरिकी डॉलर की एक और नई खेप मिली है।
डीएबी ने बयान में कहा कि चार करोड़ अमेरिकी डॉलर की नकदी आ गई है और अफगानिस्तान को दान देने वाले देशों की मानवीय सहायता के हिस्से के रूप में एक वाणिज्यिक बैंक को सौंप दी गई है। डीएबी ने दान देने वाले देशों को धन्यवाद दिया और उन्होंने अपने एक बयान में अफगानिस्तान के साथ अच्छे बैंकिंग संबंधों को सुविधाजनक बनाने के लिए भी कहा।
अफगानिस्तान को पहले दो किस्तों में प्रदान की गई नकद मानवीय सहायता का अंतिम पैकेज भी चार करोड़ अमेरिकी डॉलर है। जिसे निजी अफगानिस्तान अंतरराष्ट्रीय बैंक में जमा किया गया।
ये भी पढ़ें:-संयुक्त राष्ट्र पाकिस्तान को 16.1 करोड़ डॉलर की ‘फ्लैश अपील’ शुरू करने के लिए तैयार
