गाजियाबाद: वसुंधरा में सीबीआई ने डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया के बैंक लॉकर खंगाले

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

गाजियाबाद, अमृत विचार। दिल्ली के डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया के वसुंधरा सेक्टर 4 की पंजाब नेशनल बैंक की शाखा पर आवंटित लॉकर की जांच की। इस दौरान मनीष सिसोदिया अपनी पत्नी के साथ मौजूद रहे। दरअसल भ्रष्टाचार के मामले में फंसे दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया के बैंक लॉकर की जांच की गयी है। जांच …

गाजियाबाद, अमृत विचार। दिल्ली के डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया के वसुंधरा सेक्टर 4 की पंजाब नेशनल बैंक की शाखा पर आवंटित लॉकर की जांच की। इस दौरान मनीष सिसोदिया अपनी पत्नी के साथ मौजूद रहे। दरअसल भ्रष्टाचार के मामले में फंसे दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया के बैंक लॉकर की जांच की गयी है।

जांच के दौरान मनीष सिसोदिया ने मीडिया से कहा जैसे मेरे घर पर 14 घंटे की रेड में कुछ नहीं मिला, वैसे ही बैंक लॉकर में भी कुछ नहीं मिलेगा, मैं जांच में पूरा सहयोग करूंगा।

बताते चलें कि आम आदमी पार्टी (आप) के नेता सिसोदिया उन 15 लोगों और संस्थाओं में शामिल हैं, जिन्हें दिल्ली आबकारी नीति के कार्यान्वयन में हुई कथित अनियमितताओं के सिलसिले में दर्ज सीबीआई की प्राथमिकी में नामजद किया गया है। सीबीआई ने 19 अगस्त को इस मामले में सिसोदिया के आवास समेत 31 स्थानों पर छापे मारे थे।

यह भी पढ़ें –हल्द्वानी: मोटिवेशनल स्पीकर की पाठशाला में शामिल हुए डीआईजी और एसएसपी, टेंशन फ्री हुए पुलिसकर्मी

संबंधित समाचार