पीलीभीत: यूनानी डॉक्टर और ईसीजी टेक्नीशियन पर एफआईआर, मची खलबली

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

पीलीभीत, अमृत विचार। जिला अस्पताल में भ्रष्टाचार को लेकर बीते दिनों वायरल हुई अलग-अलग वीडियो के मामले में कई दिन चली टालमटोल के बाद आखिरकार कार्रवाई कर दी गई। कोतवाली पुलिस ने सीएमएस से मिली तहरीरों के आधार पर आयुर्वेद एवं यूनानी डॉक्टर मोईनुद्दीन पर धोखधाड़ी, अमानत में खयानत की धाराओं में एफआईआर दर्ज की। …

पीलीभीत, अमृत विचार। जिला अस्पताल में भ्रष्टाचार को लेकर बीते दिनों वायरल हुई अलग-अलग वीडियो के मामले में कई दिन चली टालमटोल के बाद आखिरकार कार्रवाई कर दी गई। कोतवाली पुलिस ने सीएमएस से मिली तहरीरों के आधार पर आयुर्वेद एवं यूनानी डॉक्टर मोईनुद्दीन पर धोखधाड़ी, अमानत में खयानत की धाराओं में एफआईआर दर्ज की। वहीं ईसीजी टेक्नीशियन शशांक सिंह पर भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत नामजद एफआईआर दर्ज की है। कोतवाली पुलिस ने कार्रवाई को गति देते हुए जिला अस्पताल पहुंचकर प्रकरण से जुड़ी जानकारी जुटाई। पुलिस स्तर पर हुई कार्रवाई के बाद स्वास्थ्य विभाग में खलबली मच गई है।

जिला अस्पताल में मरीजों को भले ही स्वास्थ्य सुविधाएं न मिल पा रही हो, लेकिन भ्रष्टाचार के मामले आए दिन सामने आ ही जाते हैं। इसे लेकर कुछ दिन पहले ही कई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुए थे। जिसमें स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी रिश्वत लेते दिखाई दे रहे थे। इन वीडियो ने खलबली मचा दी थी। विभाग की जमकर फजीहत भी हुई थी। जिसके बाद से ही कार्रवाई तय मानी जा रही थी। कोतवाली में अब सीएमएस डा. बलवान सिंह यादव की ओर से दो एफआईआर दर्ज की गई है।

ईसीजी टेक्निशियन शशांक सिंह को नमाजद करते हुए दर्ज की गई रिपोर्ट में बताया है कि सीएमएस को एक व्यक्ति के द्वारा वीडियो मुहैया कराई गई। जिसमें शशांक सिंह 70 रुपये के काम के एवज में सौ रुपये की रिश्वत ले रहे हैं। रिश्वत के रुपये जब व्यक्ति उनकी जेब में डाल रहा है तो इसका कोई विरोध उनके द्वारा नहीं किया जा रहा। जिससे उनके द्वारा भ्रष्टाचार किए जाने की बात खुलकर सामने आती है।

वहीं, दूसरी एफआईआर में रामपुर जिले के थाना जलीफ नगरा क्षेत्र के इस्लाम नगर निवासी आयुर्वेद एवं यूनानी डा. मोईनुद्दीन को नामजद किया है। इन पर आरोप है कि वह धोखाधड़ी करते हुए सर्टिफिकेट बनवाने के नाम पर सुविधा शुल्क वसूल रहे हैं। अब इन दोनों मामलों में कार्रवाई के बाद पुलिस गहनता से छानबीन में जुट गई है।

ये भी पढ़ें- पीलीभीत: अब रसीद बन गई थोड़ा रुपया और दे दो… प्रधान का वीडियो वायरल

 

संबंधित समाचार