जम्मू-कश्मीर: शोपियां में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़, दो आतंकी ढेर
श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर के शोपियां में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ जारी है। सबसे पहले आतंकियों को आत्मसमर्पण करने की चेतावनी दी गई लेकिन आतंकियों ने इसे अनसुना कर सुरक्षाबलों पर फायरिंग शुरू कर दी। इस मुठभेड़ में सुरक्षाबलों ने लश्कर-ए-तैयबा आतंकी संगठन के दो आतंकियों को ढेर कर दिया है। दोनों स्थानीय बताए जा …
श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर के शोपियां में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ जारी है। सबसे पहले आतंकियों को आत्मसमर्पण करने की चेतावनी दी गई लेकिन आतंकियों ने इसे अनसुना कर सुरक्षाबलों पर फायरिंग शुरू कर दी। इस मुठभेड़ में सुरक्षाबलों ने लश्कर-ए-तैयबा आतंकी संगठन के दो आतंकियों को ढेर कर दिया है। दोनों स्थानीय बताए जा रहे हैं। फिलहाल अभी तक इनकी पहचान नहीं हो पाई है।
#ShopianEncounterUpdate: 01 more #terrorist killed (Total 02). Both the killed #terrorists were affiliated with proscribed #terror outfit LeT. Search going on. Further details shall follow.@JmuKmrPolice https://t.co/8br5hipvHT
— Kashmir Zone Police (@KashmirPolice) August 30, 2022
जानकारी के अनुसार, दक्षिण कश्मीर के शोपियां जिला के नागबल इलाके में आतंकियों के छिपे होने की सूचना मिलने के उपरांत पुलिस और सुरक्षाबलों ने तलाशी अभियान छेड़ा। इसी दौरान एक जगह पर छिपे आतंकियों ने सुरक्षाबलों पर फायरिंग शुरू कर दी। सुरक्षाबलों ने तुरंत मोर्चा संभालते हुए फायरिंग की और आधे घंटे के उपरांत ही दो आतंकी को ढेर कर दिया।
ये भी पढ़ें- झारखंड संकट: रायपुर के लिए रवाना हुए विधायक, CM बोले- हम मुश्किलों का सामना करेंगे
