राहुल गांधी ने पीएम मोदी पर साधा निशाना, कहा- अपने मित्रों को और अमीर बना रहे हैं प्रधानमंत्री
नई दिल्ली। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने मंगलवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा और आरोप लगाया कि वह आम जनता को ‘लूटकर’ अपने मित्रों को और अमीर बना रहे हैं। उन्होंने ट्वीट किया, रोजाना की दिहाड़ी पर जीवन यापन करने वाले पांच भारतीय हर घंटे आत्महत्या कर रहे हैं। प्रधानमंत्री के …
नई दिल्ली। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने मंगलवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा और आरोप लगाया कि वह आम जनता को ‘लूटकर’ अपने मित्रों को और अमीर बना रहे हैं। उन्होंने ट्वीट किया, रोजाना की दिहाड़ी पर जीवन यापन करने वाले पांच भारतीय हर घंटे आत्महत्या कर रहे हैं। प्रधानमंत्री के पसंदीदा मित्र की संपत्ति में हर घंटे 85 करोड़ रुपये जुड़ रहे हैं। कांग्रेस नेता ने आरोप लगाया, प्रधानमंत्री का सिर्फ एक काम है कि आम लोगों को लूटकर अपने मित्रों को और अमीर बनाया जाए।
ये भी पढ़ें- सोनाली फोगाट के परिवार की गुहार, फार्म हाउस की जांच दौरान परिवार को साथ रखा जाए
