सीमा क्षेत्र के सरकारी इमारतों को अपग्रेड कर दिया जायेगा अत्याधुनिक रूप: डीएम
रूपईडीहा/बहराइच। जिले के रूपईडीहा थाना परिसर में देर रात को डीएम और एसपी ने क्षेत्र के ग्राम प्रधानों और नागरिकों के साथ बैठक की। डीएम ने कहा कि कस्बे से 10 किलोमीटर की दूरी पर बहुद्देशीय हब बनाने की प्रक्रिया शुरू की गई है। इसके लिए तीन स्थानों के चयन की बात चल रही है। …
रूपईडीहा/बहराइच। जिले के रूपईडीहा थाना परिसर में देर रात को डीएम और एसपी ने क्षेत्र के ग्राम प्रधानों और नागरिकों के साथ बैठक की। डीएम ने कहा कि कस्बे से 10 किलोमीटर की दूरी पर बहुद्देशीय हब बनाने की प्रक्रिया शुरू की गई है। इसके लिए तीन स्थानों के चयन की बात चल रही है। उन्होंने कहा कि सीमा पर बने सरकारी इमारतों को भी अपग्रेड किया जाएगा।
रूपईडीहा थाना परिसर में देर रात को जिलाधिकारी डॉक्टर दिनेश चंद्र की अध्यक्षता में बैठक हुई। डीएम ने उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री ने यूपी से नेपाल जाने आने वाले सभी मार्गों पर मैत्री हब विकसित करने के निर्देश दिए हैं। उसी के तहत जनपद के रूपईडीहा में कार्य शुरू हो जायेगा।
जिलाधिकारी ने अपने संबोधन में बताया कि भारत-नेपाल अंतर्राष्ट्रीय सीमा से 10 किमी के अंदर करीब 100 एकड़ भूमि में चिकित्सा, शिक्षा, मंडी, पर्यटन, स्टेडियम, पार्क, शॉपिंग मॉल और बस अड्डे जैसी बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएगी ।बहुउद्देशीय हब के नजदीकी मुख्य कस्बे को विकसित किया जाएगा। साथ ही अंतर्राष्ट्रीय सीमा पर भारत-नेपाल मैत्री द्वार का भी निर्माण कराया जाएगा।
पीडब्ल्यूडी द्वारा खाका तैयार कर लिया गया है जिसका नक्शा भी जिलाधिकारी द्वारा दिखाया गया। कस्बे के सरकारी इमारतों को अपग्रेड करके अत्याधुनिक रूप देने की भी योजना बनाई गई है। बहुउद्देशीय बुनियादी सुविधाओं का विकास पीपीपी मोड पर भी किया जा सकता है। तीन से चार स्थानों पर जमीन देखी भी जा रही है। इस परियोजना के लिए सुगमता व सहमति से जहां जमीन मिलेगी वहीं ली जाएगी।
बैठक में उप जिलाधिकारी नानपारा अजीत पारेश, पुलिस क्षेत्राधिकारी नानपारा डॉक्टर जंग बहादुर यादव, खंड विकास अधिकारी नवाबगंज शैलेंद्र सिंह, नायब तहसीलदार नानपारा मनीष वर्मा, ब्लाक प्रमुख नवाबगंज जेपी सिंह, पीडब्ल्यूडी के अवर अभियंता अंकित वर्मा, सशस्त्र सीमा बल 42 वीं वाहिनी के डिप्टी कमांडेंट अनिल यादव ग्राम पंचायत केवलपु प्रधान हाजी अब्दुल कलीम ब्लाक प्रमुख नबाबगंज जय प्रकाश सिंह पूर्व प्रमुख हरीश चन्द्र बन्टू भैय्या, प्रधान मेराज, घनश्याम यादव, पिन्टू गुप्ता, महामंत्री संजय वर्मा उद्योग व्यापार मंडल के अध्यक्ष विजय मित्तल, शांति कमेटी अध्यक्ष कमल मद्धेशिया समेत अन्य लोग मौजूद रहे।
एसपी ने कहा थानों को किया जाएगा अपग्रेड
पुलिस अधीक्षक केशव कुमार चौधरी ने बताया कि बॉर्डर डेवलपमेंट के लिए सरकार द्वारा खाका तैयार कर लिया गया है। उन्होंने बताया भारत नेपाल सीमा क्षेत्र में आने वाले पांच थाने नवाबगंज, मोतीपुर, सुजौली, रूपईडीहा आदि को पहले की अपेक्षा और अधिक चाक-चौबंद किया जाएगा। जिसमें सीमा क्षेत्र पर हर पांच किलोमीटर पर निगरानी के लिए चौकी के साथ वाच टावर से सीमा क्षेत्र पर चौकसी बढ़ सकेगी।
यह भी पढ़ें:-खामियों को दुरुस्त कर बहराइच को बनाएंगे अव्वल जिला: ब्रजेश पाठक
