तो क्या तेजो महालय हो जाएगा ताजमहल का नाम? आगरा नगर निगम में अहम प्रस्ताव पर चर्चा
आगरा। यूपी नाम बदलने की सियासत एक बार फिर से सुर्ख़ियों में है। अब ताजमहल का नाम तेजो महालय करने की मांग तेज हो गई है। नगर निगम ताजगंज वार्ड पार्षद ने ताजमहल का नाम तेजो महालय करने का प्रस्ताव दिया है। भाजपा पार्षद शोभाराम राठौर ने इसे प्रस्ताव बनाकर बुधवार को होने वाली नगर …
आगरा। यूपी नाम बदलने की सियासत एक बार फिर से सुर्ख़ियों में है। अब ताजमहल का नाम तेजो महालय करने की मांग तेज हो गई है। नगर निगम ताजगंज वार्ड पार्षद ने ताजमहल का नाम तेजो महालय करने का प्रस्ताव दिया है। भाजपा पार्षद शोभाराम राठौर ने इसे प्रस्ताव बनाकर बुधवार को होने वाली नगर निगम के सदन की बैठक में पेश करने का फैसला लिया है। इस पर अधिकारी मौन हैं, लेकिन मेयर का कहना है कि प्रस्ताव आया है, सदन में पढ़ा जाएगा और सभी पहलुओं पर विचार करने के बाद आगे की कार्यवाही होगी।
नाम बदले जाने का तर्क
भाजपा पार्षद शोभाराम राठौर का तर्क है कि नगर निगम में पिछले साढे़ 4 साल में करीब 80 सड़क और चौराहों के नाम बदले गए हैं। ताजमहल का नाम बदलने की मांग भी लंबे समय से उठ रही है। जिस जगह ताजमहल है, वो उस क्षेत्र के पार्षद भी हैं। ताजमहल नगर निगम की सीमा में है। ताजमहल में हिंदू सभ्यता से जुडे़ कई चिन्ह मिलने की बात कही जाती है।
उनका कहना है कि ताजमहल नाम एक विदेशी यात्री द्वारा दिया गया है। जो कि मूलनाम तेजो महालय का अपभ्रंश है। विश्व में किसी भी कब्रिस्तान के साथ महल शब्द नहीं जुड़ा है। ऐतिहासिक और लिखित प्रमाण है कि उक्त परिसर राजा जयसिंह की संपत्ति थी, जिसे शाहजहां ने हथिया लिया था। शाहजहां की प्रेम कहानी काल्पनिक लगती है, क्योंकि शाहजहां की कई पत्नियां थीं। रानी मुमताज का असली नाम अर्जुमंद बानो था। कथित मुमताज की मृत्यु बुरहानपुर में उक्त स्मारक के निर्माण से 22 साल पहले हुई थी। इतने साल मुमताज के मृत शरीर को कैसे सुरक्षित रखा गया। इसका भी कोई स्प्ष्ट उल्लेख नहीं है।
ऐसे में उन्होंने नाम बदलने का प्रस्ताव रखा है। इस मामले में मेयर नवीन जैन का कहना है कि पार्षद शोभाराम ने ताजमहल का नाम बदलने का प्रस्ताव लगाया है। प्रस्ताव सदन में पढ़ा जाएगा और इस पर चर्चा होगी।
क्या बोले मेयर?
मेयर नवीन जैन ने बताया कि पार्षद शोभाराम राठौर ने ताजमहल का नाम बदलकर तेजो महालय करने का प्रस्ताव लगाया है। प्रस्ताव सदन में पढ़ा भी जाएगा चर्चा होगी। यह नगर निगम के क्षेत्राधिकार का विषय नहीं लेकिन कानूनी पहलुओं पर विचार के बाद प्रस्ताव शासन को भेजा भी जा सकता है।
ये भी पढ़ें : आगरा: ताजमहल दिखाने के बहाने पर्यटकों से फ्रॉड करने वालों पर कसेगा शिकंजा, शुरू होगा यह विशेष अभियान
