मुरादाबाद: जीजा पर भारी पड़ा साली के पाले में खड़ा होना, साढू़ ने ई-रिक्शा में कार से मार दी टक्कर
मुरादाबाद, अमृत विचार। कहते हैं, समझदार इंसान पति-पत्नी के बीच विवाद में नहीं पड़ता। ऐसी ही गुस्ताखी कर चुके महानगर के एक ई-रिक्शा चालक को अपने ही साढू़ के कोप का शिकार बनना पड़ा। फिलहाल मामला पुलिस की चौखट पर है। आरोपी साढू़ के खिलाफ अभियोग दर्ज करते हुए पुलिस ने घटना की जांच शुरू …
मुरादाबाद, अमृत विचार। कहते हैं, समझदार इंसान पति-पत्नी के बीच विवाद में नहीं पड़ता। ऐसी ही गुस्ताखी कर चुके महानगर के एक ई-रिक्शा चालक को अपने ही साढू़ के कोप का शिकार बनना पड़ा। फिलहाल मामला पुलिस की चौखट पर है। आरोपी साढू़ के खिलाफ अभियोग दर्ज करते हुए पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर दी है।
मझोला थाना क्षेत्र में ढक्का रोड एमडीए मंडी समिति का रहने वाला आरेन्द्र सिंह पुत्र धनेन्द्र सिंह ई-रिक्शा चालक है। आरेंद्र के मुताबिक साली व उसके पति के बीच विवाद चल रहा है। फिलहाल आरती अपने जीजा के पास है। 15 अगस्त को ब्रिजेश पुत्र हरदत शर्मा निवासी ग्राम खेलम थाना भगतपुर अपने साढू़ आरेंद्र के घर पहुंचा। वह अपनी पत्नी आरती को घर साथ लेकर जाना चाहता था।
तभी दंपती में विवाद हो गया। मामला पुलिस की चौखट तक पहुंचा। थाने में पंचायत के दौरान तय हुआ कि साली फिलहाल अपने जीजा के ही घर रहेगी। पंचायत का फरमान ब्रिजेश को नागवार गुजरा। उसकी पत्नी आरती अपने जीजा व अन्य के साथ ई-रिक्शा पर सवार होकर वापस लौटने लगी। आरती को साढू़ के ई-रिक्शा पर सवार देख ब्रिजेश के सीने में प्रतिशोध की आग धधक उठी। उसने पेपटपुरा रोड पर अपनी कार से साढू़ आरेंद्र के ई-रिक्शा में टक्कर मार दी।
कार से टक्कर के कारण ई-रिक्शा सवार रामसेवक पुत्र राम सिंह, रामलखन पुत्र महीपाल, आरेन्द्र सिंह पुत्र धनेन्द्र, ममता देवी पत्नी आरेन्द्र सिंह, आरती पत्नी ब्रिजेश, रामेन्द्री पत्नि महीपाल को गंभीर चोटें आईं। दुर्घटना में रामसेवक के हाथ की हड्डी टूट गई। आरती के पैर फट गया। अन्य ई-रिक्शा सवारों को भी चोटें आईं। घायलों का उपचार जिला अस्पताल में कराया गया। आरेन्द्र सिंह की तहरीर पर मझोला पुलिस ने आरोपी ब्रिजेश के खिलाफ गंभीर धाराओं में अभियोग दर्ज करते हुए घअना की जांच शुरू कर दी है।
ये भी पढ़ें:- मुरादाबाद : पीतल फर्म के मालिक पर हमला, फायरिंग करते हुए गार्ड की बंदूक लूट ले गए बदमाश
