हरदोई: युवक को रोमियो बताते हुए पकड़ा, बाल काटकर सिर पर बनाया चौराहा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हरदोई। जमीदारी प्रथा आज भी ज़िंदा है। एक युवक को रोमियो बताते हुए पहले पकड़ा गया। उसके बाद पकड़ कर उसके सिर पर चौराहा बनाया गया। इसका पता होते ही आसपास के इलाके में हड़कंप मच गया। बताया जा रहा है कि पुलिस पूर्व प्रधान और उसके तीन साथियों को हिरासत में ले कर उनसे …

हरदोई। जमीदारी प्रथा आज भी ज़िंदा है। एक युवक को रोमियो बताते हुए पहले पकड़ा गया। उसके बाद पकड़ कर उसके सिर पर चौराहा बनाया गया। इसका पता होते ही आसपास के इलाके में हड़कंप मच गया। बताया जा रहा है कि पुलिस पूर्व प्रधान और उसके तीन साथियों को हिरासत में ले कर उनसे पूछताछ कर रही है।

बताते हैं कि बेनीगंज कोतवाली के करीमनगर डीह निवासी मोहित पुत्र शिव कुमार सिंह बुधवार को किसी काम के सिलसिले में इसी कोतवाली के कैथीपुरवा गया हुआ था। मोहित सिंह पर आरोप है कि उसने वहां पहुंच कर छेड़छाड़ की थी। गांव के लोगों ने उसे रोमियो बताते हुए पकड़ लिया। पूरे इलाके में इसका शोर मच गया।

नतीजतन वहां तमाशबीन इकट्ठा हो गए। इसके बाद गांव वालों ने मोहित सिंह को पकड़ कर जबरिया उसके सिर पर चौराहा बनाया। उसके बाद उससे माफी मंगवाई गई। इस मामले में जिस तरह से कानून को ठेंगा दिखाया गया, उससे साबित होता है कि अभी भी जमीदारी प्रथा ज़िंदा है।

इसे ले कर लोगों के बीच ज़बरदस्त काना-फूंसी हो रही है। इस बारे में बताया गया है कि पुलिस इस मामले में शामिल पूर्व प्रधान मनोज कुमार और उसके तीन साथियों को हिरासत में ले कर उनसे पूछताछ कर रही है। वही एसएचओ बेनीगंज इन्द्रजीत सिंह चौहान का कहना है कि उन्हें सोशल मीडिया से इसका पता चला है। मामले की गहराई से छानबीन की जा रही है।

यह भी पढ़ें-लखीमपुर-खीरी: तीसरी आंख नहीं कर रही काम, कैसे हो बदमाशों की निगरानी

संबंधित समाचार