लखनऊ : 166 पंडालो में विराजे गजानन, सुरक्षा व्यवस्था है चाकचौबंध

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमृत विचार, लखनऊ। राजधानी लखनऊ में छोटे-बड़े पंडालो में वैदिकमंत्रों उच्चारण और विधि विधान से गजानन महाराज की प्रतिमाओं को विराजमान किया गया है। बुधवार से दस दिनों तक चलने वाले गणेश उत्सव में पुलिस ने कड़ी-सुरक्षा व्यवस्था के इंतजाम किए है। स्थानीय पुलिस बल के अलावा सुरक्षा के उद्देश्य से खुफिया एजेंसी को अलर्ट …

अमृत विचार, लखनऊ। राजधानी लखनऊ में छोटे-बड़े पंडालो में वैदिकमंत्रों उच्चारण और विधि विधान से गजानन महाराज की प्रतिमाओं को विराजमान किया गया है। बुधवार से दस दिनों तक चलने वाले गणेश उत्सव में पुलिस ने कड़ी-सुरक्षा व्यवस्था के इंतजाम किए है।

स्थानीय पुलिस बल के अलावा सुरक्षा के उद्देश्य से खुफिया एजेंसी को अलर्ट किया गया है। पंडाल में आने श्रद्धालुओं पर निगरानी रखने के लिए सीसीटीवी और ड्रोन कैमरे की मदद ली जा रही है। इसके लिए बाकायदा एक ब्लूप्रिंट तैयार किया गया है।

आपको बता दें कि राजधानी पुलिस की ओर से शहर में 166 स्थानों पर गणपति बप्पा की प्रतिमाएं रखने की अनुमति दी गई हैं। वहीं इन प्रतिमाओं को विसर्जन के लिए गोमती नदी तट झूलेलाल वाटिका में पूरी व्यवस्था की गई है। हालांकि, गणेश उत्सव में किसी प्रकार की अराजकता न हो इसके लिए शहर को पांच जोन में विभाजित किया गया है।

इसके अलावा स्थानीय पुलिस फोर्स के साथ पीसीए बटालियन को तैनात किया गया है। खासकर पंडालो के प्रवेश और निकासी गेट पर सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। वहीं ट्रैफिक पुलिस ने भी शाम के वक्त पंडालो में उमड़ने वाली भीड़ के मद्देनजर रूट डायर्वट किया है। जबकि हवा में उड़ ड्रोन पल-पल की गतिविधियों पर नजर बनाए हुए है।

इस सम्बन्ध में डीसीपी पूर्वी प्राची सिंह ने बताया कि गणेश उत्सव के पंडालों में सुरक्षा-व्यवस्था के भरपूर इंतजाम किए गए हैं। उन्होंने बताया कि ज्यादतर गणेश प्रतिमाओं का विसर्जन झूले लाल वाटिका पर किया जाता है। इसके के लिए एक एसीपी समेत चार प्रभारी निरीक्षक, 50 दरोगा, पांच महिला दरोगा, 50 सिपाही और 25 महिला सिपाही के साथ दो कंपनी पीएसी की तैनात की गई है।

वहीं मुख्य अग्निशमन अधिकारी (सीएफओ) विजय कुमार सिंह ने बताया कि गणेश उत्सव पर आयोजित पंडालों में सुरक्षा के हर जोन में एक दमकल की गाड़ी लगाई गई है। इसके अलावा भीड़भाड़ वाले स्थानों पर अतिरिक्त फायर बिग्रेड की व्यवस्था की गई। ताकि अप्रिय घटना के वक्त फायर बिग्रेड समय रहते काबू पा सके।

यह भी पढ़ें:- लखनऊ : पुलिस ने रोका गणपति बप्पा का आयोजन, हिंदू महासभा ने जताई नाराजगी

 

संबंधित समाचार