बरेली: बच्चा चोरी के शक में पति-पत्नी पर टूट पड़ी भीड़, बंधक बनाकर पीटा
बरेली, अमृत विचार। शहर से लेकर देहात तक इस समय बच्चा चोरी की अफवाह ने हड़कंप मचा रखा है। बच्चा चोरी के शक में कई जगह भीड़ ने संदिग्ध दिखने वालों की पिटाई तक लगा दी। किला में बच्चा चोरी के शक में भीड़ ने पति पत्नी को बधंक बना कर उनकी पिटाई लगा दी। …
बरेली, अमृत विचार। शहर से लेकर देहात तक इस समय बच्चा चोरी की अफवाह ने हड़कंप मचा रखा है। बच्चा चोरी के शक में कई जगह भीड़ ने संदिग्ध दिखने वालों की पिटाई तक लगा दी। किला में बच्चा चोरी के शक में भीड़ ने पति पत्नी को बधंक बना कर उनकी पिटाई लगा दी। इस दौरान पुलिस को भीड़ ने बताया कि दोनों बच्चा चोर हैं। इसके बाद पुलिस पति-पत्नी और दो बच्चियों को लेकर थाने ले आई।
जहां पूछताछ की जा रही है। सुबह पुलिस चौकी गढ़ी के पास एक युवक एक महिला और दो बच्चियों के साथ जा रहा था। इसी बीच उन्हे भीड़ ने घेर लिया। भीड़ ने बच्चा चोरी होने शक में पूछताछ की। किला इंस्पेक्टर ने बताया कि पूछताछ में महिला और युवक ने खुद को पति पत्नी बताया है। दोनों बच्चियों ने पूछताछ में उन्हे अपने माता पिता बताया है। उनके आधार कार्ड में पता चला की वह दिल्ली के राजीव नगर का रहने वाला परिवार है।
यह भी पढ़ें- बरेली: डल्लो किन्नर के गुट पर रेखा किन्नर ने किया हमला, जिला अधिकारी से की शिकायत
