उन्नाव: बच्चो समेत कलक्ट्रेट के पास आमरण अनशन पर बैठा दिव्यांग, एसडीएम ने मिलकर खत्म कराया अनसन
उन्नाव। उन्नाव के अचलगंज थाना क्षेत्र के खुटहा का रहने वाला एक दिव्यांग सुशील कुमार अपने बच्चो समेत जिलाधिकारी कार्यालय के पास अपनी मांगों को लेकर आमरण अनसन पर बैठ गया। सुशील कुमार आवास योजना का लाभ लेने के लिए कई सालों से सरकारी दफ्तरों के चक्कर लगा रहा था साथ ही अपने वीडियो सोसल …
उन्नाव। उन्नाव के अचलगंज थाना क्षेत्र के खुटहा का रहने वाला एक दिव्यांग सुशील कुमार अपने बच्चो समेत जिलाधिकारी कार्यालय के पास अपनी मांगों को लेकर आमरण अनसन पर बैठ गया। सुशील कुमार आवास योजना का लाभ लेने के लिए कई सालों से सरकारी दफ्तरों के चक्कर लगा रहा था साथ ही अपने वीडियो सोसल मीडिया पर वायरल करके आवास के लिए गुहार भी लगा रहा था।
लेकिन जब सुनवाई नही हुई परेशान होकर आज दिव्यांग डीएम ऑफिस के बाहर अपने बच्चो के साथ आमरण अनशन पर बैठ गया। पीड़ित सुशील कुमार का आरोप है कि लेखपाल ज़मीन देने के नाम पर पांच हज़ार रुपए की मांग करता है नही देने पर आज तक सरकारी लाभ से वंचित है।
सरकारी दफ्तरो के चक्कर लगा लगा के थक चुके है इसलिए दिव्यांग गरीब परिवार ने बच्चों के साथ डीएम ऑफिस के बाहर पहुंचकर आमरण अनशन पर बैठने को मजबूर हो गए। वहीं अनशन की सूचना पाकर उप जिलाधिकारी सदर अंकित शुक्ला ने दिव्यांग को आवास दिलाने का आश्वासन देकर अनशन खत्म कराया और सकुशल घर भेज दिया।
पीड़ित दिव्यांग सुशील कुमार ने बताया कि आज हम लोग अनशन पर बैठे है कि मेरे पास घर नही है और प्रधान हमको घर नही दे रहा है। हमने लेखपाल से भी कहा तो लेखपाल हमसे लगाना अपने के लिए 5 हज़ार रुपए मांग रहा है।
बताया कि हमारा गुजारा मंदिर के बाहर पन्नी डालकर उसी के नीचे रहते हैं और मेरे बच्चे हमे खाना बनाकर खिलाते हैं। उसी के पास छोटी सी गुमटी रख कर अपना खर्चा चलाता था। अब उस गुमटी का भी सहारा नही है। अब हम जब तक यहा पर बैठेंगे जब तक हमको इंसाफ नही मिलता।
यह भी पढ़ें-उन्नाव: कलेक्ट्रेट पर स्वास्थ्यकर्मियों का आमरण अनशन, नौकरी विस्तार और मानदेय भुगतान की मांग
