बरेली: पुलिस ने मादक पदार्थ की तस्करी करने वाले दो तस्करों को दबोचा, ढाई किलो डोडा चूरा बरामद
बरेली, अमृत विचार। चेकिंग के दौरान सीओ सेकंड की टीम और परसाखेड़ा चौकी पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी करने वाले दो आरोपियों को दबोच लिया, उनके पास से ढाई किलो डोडा चूरा बरामद किया गया है। पुलिस ने लिखा पढ़ी कर दोनों आरोपियों को जेल भेज दिया। मंगलवार देर रात सीओ सेकंड आशीष प्रताप …
बरेली, अमृत विचार। चेकिंग के दौरान सीओ सेकंड की टीम और परसाखेड़ा चौकी पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी करने वाले दो आरोपियों को दबोच लिया, उनके पास से ढाई किलो डोडा चूरा बरामद किया गया है। पुलिस ने लिखा पढ़ी कर दोनों आरोपियों को जेल भेज दिया। मंगलवार देर रात सीओ सेकंड आशीष प्रताप सिंह, परसाखेड़ा चौकी इंचार्ज विश्व देव सिंह बड़ा बाइपास स्थित अटा चौराहे पर मुखबिर की सूचना पर चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान उन्हें दो संदिग्ध युवक आते दिखाई पड़े। तलाशी के दौरान उनके पास से 2.5 किलोग्राम डोडा चूर्ण बरामद किया गया। पकड़े गए आरोपियों ने अपना नाम यासीन निवासी थाना जैतीपुर शाहजहांपुर व आसिफ निवासी घूंसा थाना सीबीगंज बताया। पकड़े गए दोनों आरोपियों पर मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया गया है।
ये भी पढ़ें- बरेली: बिजली चोरी को लेकर बिजली विभाग सख्त, शाहदाना में 13 चोरों को पकड़ा
