अयोध्या में कोरोना के सात नये मरीज मिले
अयोध्या। कोराना पॉजटिव के सात नये मरीज पाए गए हैं। वहीं छह मरीज ठीक हो कर घर भेजे गए। अयोध्या जनपद में कोरोना के एक्टिव मरीजों की संख्या 63 हो गई है। बुधवार को प्रशासन से जारी मेडिकल बुलेटिन में कहा गया है कि विकास खण्ड मसौधा के ग्राम मधुपुर में एक, पूराबाजार के नारायणपुर …
अयोध्या। कोराना पॉजटिव के सात नये मरीज पाए गए हैं। वहीं छह मरीज ठीक हो कर घर भेजे गए। अयोध्या जनपद में कोरोना के एक्टिव मरीजों की संख्या 63 हो गई है। बुधवार को प्रशासन से जारी मेडिकल बुलेटिन में कहा गया है कि विकास खण्ड मसौधा के ग्राम मधुपुर में एक, पूराबाजार के नारायणपुर में दो, बीकापुर के सोनखरी में चार कोरोना पॉजटिव पाए गए।
वहीं ठीक होने वाले मरीजों में मया बाजार के गुड़ियाना दलपतपुर के चार, मया बाजार के उनियार बाजार का एक, तारून के ग्राम हरीपुर का एक मरीज शामिल है। उन्हें ठीक होने के बाद घर भेजा गया है।
