लखनऊ में बोले शिवपाल- नेताजी लड़ें चुनाव, यदुकुल पुनर्जागरण मिशन के जरिये करेंगे संगठन जोड़ने का काम
लखनऊ, अमृत विचार । प्रसपा प्रमुख शिवपाल सिंह यादव ने मुलायम सिंह यादव को लेकर कहा है कि वह (शिवपाल यादव) चाहते हैं कि नेताजी चुनाव लड़े। शिवपाल यादव ने यह बात यदुकुल पुनर्जागरण मिशन के शुरुआत के अवसर पर कही। इस अवसर पर उन्होंने यह भी साफ कर दिया कि यह संगठन किसी के …
लखनऊ, अमृत विचार । प्रसपा प्रमुख शिवपाल सिंह यादव ने मुलायम सिंह यादव को लेकर कहा है कि वह (शिवपाल यादव) चाहते हैं कि नेताजी चुनाव लड़े। शिवपाल यादव ने यह बात यदुकुल पुनर्जागरण मिशन के शुरुआत के अवसर पर कही। इस अवसर पर उन्होंने यह भी साफ कर दिया कि यह संगठन किसी के खिलाफ यानी की अखिलेश के खिलाफ नहीं बना है, और ना ही किसी के पक्ष में बनाया गया है।
शिवपाल सिंह यादव ने कहा कि यदुकुल पुनर्जागरण मिशन सामाजिक न्याय की लड़ाई लड़ेगा। यह संगठन ओबीसी, एससी एसटी के साझे हितों का प्रतिनिधित्व करेगा। उन्होंने कहा कि यह संगठन केवल यादव समाज की लड़ाई नहीं लड़ेगा। इतना ही नहीं यह संगठन किसी अन्य यादव संगठन के खिलाफ या फिर प्रतिद्वंदिता में काम नहीं करेगा।
इस अवसर पर मौजूद विश्वात्मा भरत गांधी ने कहा कि हमारा संगठन जातीय जनगणना कराने, अहीर रेजिमेंट बनाने, 18 साल की उम्र पूरी कर चुके युवाओं के लिए रोजगार के अवसर प्रदान करने तथा सरकार द्वारा अवसर ना देने की स्थिति में प्रतिमाह 8000 रुपये देने की मांग करेगा।
राजधानी स्थित प्रसपा शिविर कार्यालय पर आयोजित पत्रकार वार्ता के दौरान डी पी यादव ने कहा कि यदुकुल की परिभाषा बहुत बड़ी है,यदुकुल किसी एक जाति संगठन का नाम नहीं है, न्याय के साथ आगे चलने की बात तथा जोड़ने के पक्षधर हैं हम।
उन्होंने कहा कि हमारे प्रेरणा पुरुष ललई सिंह यादव के जन्मदिन के अवसर पर इस मिशन की शुरुआत हो रही है।
यह भी पढ़ें –CUET PG 2022: सीयूईटी पीजी परीक्षा के पहले चरण की आज से शुरुआत, जानें एग्जाम की गाइडलाइंस
