एक साल 10 महीने बाद जनता के लिए खुल गया रानीबाग पुल, मुख्यमंत्री धामी ने दिखाई हरी झंडी… देखें VIDEO

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हल्द्वानी, अमृत विचार। आखिरकार इंतजार खत्म हुआ। एक साल 10 महीने बाद गुरुवार दोपहर कुमाऊं की लाइफलाइन कहे जाने वाला रानीबाग पुल जनता के लिए खुल गया। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पूजन के बाद पुल को जनता को समर्पित कर दिया। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी गुरुवार दोपहर करीब एक बजकर 15 मिनट पर गौलापार …

हल्द्वानी, अमृत विचार। आखिरकार इंतजार खत्म हुआ। एक साल 10 महीने बाद गुरुवार दोपहर कुमाऊं की लाइफलाइन कहे जाने वाला रानीबाग पुल जनता के लिए खुल गया। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पूजन के बाद पुल को जनता को समर्पित कर दिया।

अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम के पास हैलीपेड में पुलिस सलामी लेते मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, साथ में रक्षा राज्य मंत्री अजय भट्ट।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी गुरुवार दोपहर करीब एक बजकर 15 मिनट पर गौलापार स्थित अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम के पास हैलीपैड पर पहुंचे। इस दौरान पुलिस कर्मियों ने उन्हें सलामी दी। इसके बाद मुख्यमंत्री रानीबाग स्थित नवनिर्मित डबल लेन पुल का शुभारंभ करने पहुंचे। यहां विधिविधान से पूजन के बाद पुल  को आम जनता के लिए खोल दिया गया। इसके बाद मुख्यमंत्री धामी वाहन में सवार होकर अमृतपुर पहुंचे। जहां उन्होंने जनसभा को संबोधित किया।

देखें वीडियो: मुख्यमंत्री धामी ने किया रानीबाग पुल का शुभारंभ

इस मौके पर केंद्रीय रक्षा एवं पर्यटन राज्यमंत्री अजय भट्ट, विधायक बंशीधर भगत, कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य, मेयर जोगेंद्र पाल सिंह रौतेला, वन विकास निगम के अध्यक्ष कैलाश चंद्र गहतोड़ी आदि मौजूद रहे।

रानीबाग पुल के शुभारंभ से पहले पूजा अर्चना करते मुख्मयंत्री पुष्कर सिंह धामी और अन्य।

बताते चलें कि अक्टूबर 2021 में आपदा के कारण पुराने पुल का संपर्क मार्ग ध्वस्त हो गया था। जिस वजह से नए पुल का काम कुछ दिन रूकना पड़ा। जिस वजह से ठेकेदार का समय और बढ़ा दिया गया। पहले जून फिर जुलाई और बाद में अगस्त में डबल लेन पुल को चालू करने की बात कही गई। पुल पर यातायात शुरू होने से हल्द्वानी से भीमताल, भवाली, अल्मोड़ा, पिथौरागढ़ आने जाने वाले यात्रियों की यात्रा आसान हो सकेगी।

यह भी पढ़ें: हल्द्वानी: एक साल 10 माह बाद मुख्यमंत्री करेंगे रानीबाग पुल का शुभारंभ

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

Barabanki News: खतरे के निशान से ऊपर बह रही सरयू, बाढ़ को लेकर प्रशासन अलर्ट; 200 बच्चों की पढ़ाई पर भी मंडराया संकट
कानपुर में लोन डिफॉल्ट पर एक्शन : बैंक ने लगाया लैदर फैक्ट्री पर ताला, बकाया न चुकाने पर लिया कब्जा
Barabanki News: श्रावण से पहले शिव मंदिरों की विद्युत सुरक्षा दुरुस्त करने के निर्देश, डीएम बोले- लापरवाही बिल्कुल बर्दाश्त नहीं होगी
NEET विवाद: सरकार-CJP वार्ता के बाद बढ़ी उम्मीदें, सरकार ने मानी 3 में से 2 मांगे; क्या होगा धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा?
Gonda News:चलती ट्रेन में गूंजी किलकारी, बिहार संपर्क क्रांति एक्सप्रेस में महिला ने दिया बच्चे को जन्म