मुरादाबाद : प्रोफेसर की बीवी के गले से 70 हजार रुपये की चेन लूट ले गए बदमाश, बाइकर्स गैंग की तलाश में जुटी पुलिस
मुरादाबाद,अमृत विचार। स्कूल से बच्चों को साथ लेकर वापस घर लौट रही एक प्रोफेसर की बीवी के गले की चेन बाइकर्स गैंग ने लूट ली। वारदात तब अंजाम दी गई, जब महिला दुकान से रजिस्टर खरीदने के बाद दोबारा स्कूटी पर बैठने जा रही थी। पीड़िता की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ लूट का मुकदमा …
मुरादाबाद,अमृत विचार। स्कूल से बच्चों को साथ लेकर वापस घर लौट रही एक प्रोफेसर की बीवी के गले की चेन बाइकर्स गैंग ने लूट ली। वारदात तब अंजाम दी गई, जब महिला दुकान से रजिस्टर खरीदने के बाद दोबारा स्कूटी पर बैठने जा रही थी। पीड़िता की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ लूट का मुकदमा दर्ज करते हुए मझोला पुलिस बदमाशों की तलाश में जुटी है।
महानगर में बाइकर्स गैंग एक बार फिर सक्रिय हो गया है। मझोला थाना क्षेत्र में बुद्धि बिहार की रहने वाली कल्पना मिश्रा के मुताबिक उनके पति अभिषेक मिश्र आइएफटीएम यूनिवर्सिटी में प्रोफेसर के रूप में कार्यरत हैं। बुधवार को वह स्कूटी पर सवार होकर अपने बच्चों के स्कूल गईं। वहां से बच्चों को रिसीव करने के बाद महिला घर रवाना हुईं। इस बीच रास्ते में एक स्टेशनरी की दुकान पर उन्होंने अपना वाहन रोका।
दुकान से रजिस्टर खरीदने के बाद वह दोबारा स्कूटी पर सवार होने की कोशिश कर रही थीं। इस आपाधापी के बीच ही बाइक सवार दो युवक महिला के निकट पहुंचे। लाल टीशर्ट पहन कर बाइक पर पीछे बैठे युवक ने झपट्टा मारते हुए महिला के गले से चेन लूट ली। चेन लूटने के तत्काल बाद बाइक सवार दोनों युवक आंख से ओझल हो गए। हालांकि उन्हें दबोचने की कोशिश में महिला ने शोर मचाया। भीड़ इकट्ठा होने से पहले बदमाश रफूचक्कर हो चुके थे। पीड़िता ने घटना की जानकारी पति को दी। दंपती थाने पहुंचे। तहरीर के आधार पर लूट का मुकदमा दर्ज करते हुए पुलिस लुटेरों की तलाश में जुट गई। थाना प्रभारी धनंजय सिंह ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर लुटेरों की तलाश शुरू कर दी गई है।
ये भी पढ़ें : मुरादाबाद : महज 300 रुपये की उधारी के लिए ग्राहक पर धारदार हथियार से हमला, मुकदमा दर्ज
