झारखंड संकट: आज इस्तीफा दे सकते हैं सीएम हेमंत सोरेन, राज्यपाल से मिलेगा UPA डेलीगेशन

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

रांची। झारखंड में जारी सियासी बवाल के बीच बड़ी खबर सामने आई है। बताया जा रहा है कि आखिरकार अब मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन अपना इस्तीफा दे सकते हैं। सोरेन ने शाम 4 बजे कैबिनेट की बैठक बुलाई है, जिसके बाद वो विधानसभा की सदस्यता से इस्तीफा दे सकते हैं। कहा जा रहा है कि सोरेन …

रांची। झारखंड में जारी सियासी बवाल के बीच बड़ी खबर सामने आई है। बताया जा रहा है कि आखिरकार अब मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन अपना इस्तीफा दे सकते हैं। सोरेन ने शाम 4 बजे कैबिनेट की बैठक बुलाई है, जिसके बाद वो विधानसभा की सदस्यता से इस्तीफा दे सकते हैं। कहा जा रहा है कि सोरेन इसके बाद दोबारा सरकार बनाने का दावा पेश करेंगे। गठबंधन के नेता शाम 4 बजे राज्यपाल रमेश बैस से मुलाकात करेंगे।

दरअसल हेमंत सोरेन ऑफिस ऑफ प्रॉफिट मामले में फंसे हैं। उनके खिलाफ इस मामले में जांच जारी है। इसी मामले को लेकर चुनाव आयोग ने राज्यपाल को एक चिट्ठी लिखी थी, जिसमें हेमंत सोरेन की सदस्यता रद्द करने की सिफारिश की गई।

ये भी पढ़ें- मनीष सिसोदिया पर रेड के बाद गुजरात में AAP का वोट 4 फीसदी बढ़ा: केजरीवाल

संबंधित समाचार