सुल्तानपुर: पुलिस को चकमा देकर युवा कांग्रेसियों ने फूंका मंत्री नंदी का पुतला
सुल्तानपुर। उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री नंद गोपाल नंदी के आपत्तिजनक बयान और फरियादी से अभद्रता मामले ने तूल पकड़ लिया है। यूवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष वरुण मिश्रा के नेतृत्व में विकास भवन के मुख्य गेट पर कैबिनेट मंत्री का प्रतीकात्मक पुतला जलाया गया। कलेक्ट्रेट के मुख्य गेट पर लंबे समय से पुतला दहन को …
सुल्तानपुर। उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री नंद गोपाल नंदी के आपत्तिजनक बयान और फरियादी से अभद्रता मामले ने तूल पकड़ लिया है। यूवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष वरुण मिश्रा के नेतृत्व में विकास भवन के मुख्य गेट पर कैबिनेट मंत्री का प्रतीकात्मक पुतला जलाया गया। कलेक्ट्रेट के मुख्य गेट पर लंबे समय से पुतला दहन को रोकने का इंतजार नगर कोतवाली पुलिस करती रहीं।
पुलिस की आंखों में धूल झोंक कांग्रेसियों ने विकास भवन गेट पर मंत्री का पुतला दहन कर दिया। यहां कैबिनेट मंत्री नंदी मुर्दाबाद के नारे लगाए गए। पुतला दहन के बाद पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल शुरू की है। जिलाध्यक्ष ने कहा कि योगी सरकार के मंत्री बेलगाम हो चुके है। जो जनता उनको चुनकर भेजती है, कुर्सी पाते ही सबसे पहले उन्ही का अपमान करते है।
योगी सरकार में अगर जरा सी भी नैतिकता हो नन्द गोपाल नंदी को तत्काल बर्खास्त करनी का साहस दिखाए। शकील अंसारी ने कहा कि नैतिकता और भाजपा दोनों अलग अलग बातें है। नंदी के बयान से यह बात स्पष्ट है।
मौक़े पर युवा कांग्रेस के प्रदेश महासचिव शकील अंसारी, जिला उपाध्यक्ष मोहित तिवारी, सहबाज खान, अमरीश पाठक, जिगर, अरुण पाठक, अलोक चतुर्वेदी, अरबाज खान, सत्तार अहमद, संतोष पाठक, आशुतोष मिश्र अंशु, सत्यम तिवारी, सिराज अंसारी, प्रेम प्रकाश व अन्य रहे।
यह भी पढ़ें-अयोध्या: राजा भइया पर टिप्पणी करने वाले मंत्री नंदी का समर्थकों ने फूंका पुतला
