मौजूदा सरकार में दाल-रोटी हुई दूभर: राजपाल शर्मा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अयोध्या। पूर्वांचल दौरे से वापस लौट रहे भाकियू के प्रदेश अध्यक्ष पंडित राजपाल शर्मा ने कहा कि मौजूदा सरकार में जहां डीजल, पेट्रोल, खाद, कीटनाशक दवाएं व बीजों की कीमतें आसमान छू रही हैं वहीं महंगाई से किसानों की दाल रोटी चलना दूभर हो रहा है। कहा संगठन को मजबूती प्रदान करने के लिए ज्यादा …

अयोध्या। पूर्वांचल दौरे से वापस लौट रहे भाकियू के प्रदेश अध्यक्ष पंडित राजपाल शर्मा ने कहा कि मौजूदा सरकार में जहां डीजल, पेट्रोल, खाद, कीटनाशक दवाएं व बीजों की कीमतें आसमान छू रही हैं वहीं महंगाई से किसानों की दाल रोटी चलना दूभर हो रहा है। कहा संगठन को मजबूती प्रदान करने के लिए ज्यादा से ज्यादा संख्या में गांव के किसानों को संगठन में जोड़ा जाए।

रुदौली तहसील के ग्राम गनौली के समीप एक ढाबे पर किसानों को संबोधित करते हुए राजपाल शर्मा ने कहा प्रदेश व जिला मंडल के पदाधिकारी द्वारा गांव में चौपाल लगाकर किसानों की समस्याओं का समाधान भी करवाना जरूरी है। कहा कि उत्तर प्रदेश व केंद्र सरकार ने चुनाव में जो वादा किया था उस पर खरी नहीं उतरी।

मोदी ने 2022 तक किसानों की आय दुगनी करने व योगी ने छुट्टा जानवर को गोशाला भेजने की बात कही थी, लेकिन किसान आज भी परेशान हैं। जल्द ही भाकियू कार्यकर्ता छुट्टा जानवरों को लेकर जिलाधिकारी कार्यालय का घेराव करेंगे।

प्रदेश अध्यक्ष का दिनेश दूबे की अगुवाई में किसानों ने किया स्वागत किया। भास्कर तिवारी, ओम प्रकाश, दिवाकर, रवि, भोला, ज्ञान प्रकाश, जितेन्द्र सहित दर्जनों किसान उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें-अयोध्या: विभिन्न मुद्दों को लेकर भाकियू का अनिश्चितकालीन धरना जारी, प्रधानमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन

संबंधित समाचार