इटावा: मिठाई कारीगर की संदिग्ध हालात में मौत, परिजनों ने लगाया यह बड़ा आरोप

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

इटावा, अमृत विचार । मिठाई की दुकान पर काम करने वाले कारीगर की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। उसके शरीर पर चोटों के निशान पाए जाने पर बहन ने मारपीट के कारण मौत होने का आरोप लगाया है। मिली जानकारी के अनुसार ऊसराहार में शिवकुमार हलवाई की दुकान पर पिछले एक साल से फर्रुखाबाद …

इटावा, अमृत विचार । मिठाई की दुकान पर काम करने वाले कारीगर की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। उसके शरीर पर चोटों के निशान पाए जाने पर बहन ने मारपीट के कारण मौत होने का आरोप लगाया है।

मिली जानकारी के अनुसार ऊसराहार में शिवकुमार हलवाई की दुकान पर पिछले एक साल से फर्रुखाबाद के कायमगंज के नोनियम गंज निवासी राजवीर (40) काम करता था। वह शराब का आदी था। रात में हलवाई की दुकान पर बेहोशी की अवस्था में पड़ा था। सिर से खून निकल रहा था। सुबह शिवकुमार उसे सीएचसी सरसई नावर ले गए, जहां डॉक्टर ने सैफई रेफर कर दिया। रास्ते में मौत हो गई। मौके पर पहुंची राजवीर की बहन रेखा देवी ने मारपीट कर हत्या करने का आरोप लगाया है।

थानाध्यक्ष ऊसराहार गंगादास गौतम ने बताया कि राजवीर नशे में था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का पता चल सकेगा। बहन के आरोप पर दो लोगों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया है।

यह भी पढ़ें –Indian Super League : आईएसएल सात अक्टूबर से, केरल ब्लास्टर्स और ईस्ट बंगाल के बीच होगा पहला मैच

संबंधित समाचार