रामपुर : प्रेमिका से मिलने गए हेड कांस्टेबल को ग्रामीणों ने चोर समझकर पीटा, बाद में पुलिस को सौंपा, एसपी ने किया निलंबित
शाहबाद (रामपुर), अमृत विचार। ढकिया गांव में एक हेड कांस्टेबल शराब के नशे में धुत होकर आधी रात को अपनी प्रेमिका से मिलने जा पहुंचा। प्रेमिका के घर में जाग हो जाने पर लोगों ने उसे चोर समझकर पकड़ लिया। उसकी जमकर पिटाई की। बाद में हेड कांस्टेबल को ढकिया चैाकी पुलिस के हवाले कर …
शाहबाद (रामपुर), अमृत विचार। ढकिया गांव में एक हेड कांस्टेबल शराब के नशे में धुत होकर आधी रात को अपनी प्रेमिका से मिलने जा पहुंचा। प्रेमिका के घर में जाग हो जाने पर लोगों ने उसे चोर समझकर पकड़ लिया। उसकी जमकर पिटाई की। बाद में हेड कांस्टेबल को ढकिया चैाकी पुलिस के हवाले कर दिया। कोतवाल ने प्रेमिका से मिलने गए हेड कांस्टेबिल के खिलाफ कार्रवाई किए जाने के लिए उच्च अधिकारियों को संस्तुति की है। जिसके बाद एसपी ने उसे सस्पेंड कर दिया।
112 नंबर पुलिस की गाड़ी पर तैनात एक हेड कांस्टेबल का ढकिया गांव की एक लड़की से काफी दिनों से प्रेम प्रसंग चल रहा है। बताया जाता है कि प्रेम प्रसंग के चलते आधी रात के वक्त शराब के नशे में धुत होकर हेड कांस्टेबल छत के रास्ते प्रेमिका से मिलने जा पहुंचा। आधी रात के वक्त घर की छत पर खटपट की आवाज सुनकर लड़की के परिजन जाग गए। उन्होंने छत पर चोर समझकर शोर मचा दिया। चोर का शोर मचते ही तमाम पड़ोसी दौड़ पड़े। चोर का शोर मचते ही शराब के नशे में धुत वह भी भाग खड़ा हुआ। लेकिन शराब के नशे में होने के कारण वह गिरा गया। जिसे लोगों ने पकड़ लिया और उसकी जमकर पिटाई की। पिटाई करने के बाद लोग हेड कांस्टेबल को पकड़कर ढकिया पुलिस चौकी ले गए।
चौकी में तैनात पुलिसकर्मियों को शराबी हेड कांस्टेबल की करतूत को अवगत कराया। ढकिया चौकी के सिपाहियों ने भी तत्काल मामले की सूचना कोतवाली प्रभारी अजय कुमार मिश्रा को दी। कोतवाली प्रभारी ने मामले से उच्च अधिकारियों को अवगत कराते हुए हेड कांस्टेबल के खिलाफ कार्रवाई किए जाने की संस्तुति की है। सिपाही का रात में प्रेमिका से मिलने जाना ढकिया गांव में चर्चा का विषय बना हुआ है। पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार शुक्ला ने उसे निलंबित कर दिया।
ये भी पढ़ें : रामपुर : प्रधानमंत्री ने जिस अमृत सरोवर का मन की बात में जिक्र किया, उसी में डूबकर छात्र की मौत
