मेरठ: पुजारी की पत्नी के पास मिला अस्पताल से अगवा किया गया नवजात, सीसीटीवी से हुआ खुलासा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मेरठ, अमृत विचार। एलएलआरएम मेडिकल कॉलेज से मंगलवार को अगवा किए गए नवजात को पुलिस ने बुधवार रात करीब दो बजे फूलबाग कॉलोनी में पुजारी की पत्नी के पास से सकुशल बरामद कर लिया। पुलिस का कहना है कि नवजात को पुजारी के बेटे केशव उर्फ दीपक ने चोरी किया था। पुलिस ने बच्चे के …

मेरठ, अमृत विचार। एलएलआरएम मेडिकल कॉलेज से मंगलवार को अगवा किए गए नवजात को पुलिस ने बुधवार रात करीब दो बजे फूलबाग कॉलोनी में पुजारी की पत्नी के पास से सकुशल बरामद कर लिया। पुलिस का कहना है कि नवजात को पुजारी के बेटे केशव उर्फ दीपक ने चोरी किया था। पुलिस ने बच्चे के पिता नीनू को बुलाकर पहचान कराई। उसके बाद बच्चे को मेडिकल कॉलेज में उसकी मां डॉली और डॉक्टर को दिखाकर पुष्टि कराई।

किठौर थाना क्षेत्र के महलवाल के नीनू (बच्चे के पिता) भी रोते हुए बोले कि बेटे का नाम शिवांश सोचा था। तीन साल का बड़ा बेटा है, जो यहीं पैदा हुआ था। उसका नाम कृष्णा है। पहले तो डॉली को बच्चे की चोरी के बारे में बताया नहीं, बाद में हिम्मत करके बताया। मेडिकल में बुधवार को दिनभर यही मामला चर्चा का विषय बना रहा। वहीं बच्चा मिलते ही नीनू और डॉली की खुशी का ठिकाना नहीं रहा।

मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. आरसी गुप्ता ने बताया कि प्रबंधन की टीम ने अस्पताल परिसर में लगे 12 सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली तो उसमें उस युवक को उन्होंने पहचान लिया। वह बच्चे को ले जाते हुए नजर आ रहा था।

यह भी पढ़ें –ATS ने नशा तस्कर को किया गिरफ्तार, 126 किग्रा हेरोइन की खेप भी बरामद

संबंधित समाचार