हरदोई: नशे में टल्ली निलंबित दरोगा ने पड़ोसियों को पीटा, वीडियो हुआ वायरल
हरदोई, अमृत विचार । शहर की आवास विकास कालोनी में नशे में टल्ली एक निलंबित दरोगा ने अपने पड़ोसियों के साथ गाली-गलौज करते हुए हंगामा काटा और मारपीट की। दरोगा की इस हरकत का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। सीओ सिटी विनोद कुमार द्विवेदी ने मामले की गहराई से जांच कराने की …
हरदोई, अमृत विचार । शहर की आवास विकास कालोनी में नशे में टल्ली एक निलंबित दरोगा ने अपने पड़ोसियों के साथ गाली-गलौज करते हुए हंगामा काटा और मारपीट की। दरोगा की इस हरकत का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। सीओ सिटी विनोद कुमार द्विवेदी ने मामले की गहराई से जांच कराने की बात कही है।
पुलिस लाइन में तैनात निलंबित दरोगा अपने पूरे परिवार के साथ शहर आवास विकास कालोनी में किराए के मकान में रहता हैं। आरोप है कि यह दरोगा अक्सर नशे में रहने की वजह से उसके खिलाफ कई बार कार्यवाही की जा चुकी हैं। दरोगा ने शराब के नशे में कई बार अपने पड़ोसियों को गाली-गलौज कर चुका है। वहां के लोगों ने जब विरोध किया तो दरोगा वर्दी का रौब दिखाते हुए उनके साथ मारपीट पर उतारू हो गया।
वहीं के कुछ लोगों ने दरोगा के हंगामा और मारपीट करने का वीडियो बना कर उसे सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। जिससे हड़कंप मचा हुआ है। वहीं दर्जनों लोगों ने एसपी को शिकायती पत्र देते हुए जिसमें यह मांग की गई है कि यह अक्सर नशे में इस तरह की हरकतें करने वाले दरोगा के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। साथ ही दरोगा से मकान खाली कराए जाने की भी मांग की गई है। इस बारे सीओ सिटी विनोद कुमार द्विवेदी ने बताया पूरे मामले की जांच कर ज़रूरी कार्यवाही की जा रही।
यह भी पढ़ें –मेरठ: बहनोई ने ही अंजाम दिया था डबल मर्डर, अंतिम संस्कार में भी हुआ था शामिल
