बिजनौर : प्रेम प्रसंग के चलते मां ने छह माह के मासूम बेटे को मार डाला, गिरफ्तार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

नगीना (बिजनौर),अमृत विचार। युवक से प्रेम प्रसंग के चलते महिला ने अपने छह माह के मासूम बेटे की गला दबाकर हत्या कर दी। सच छिपाने के लिए आरोपी मां ने पड़ोसी की नौ साल की बालिका से बेटे के शव को नाले में फेंकवा दिया। मृतक मासूम के चाचा की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी …

नगीना (बिजनौर),अमृत विचार। युवक से प्रेम प्रसंग के चलते महिला ने अपने छह माह के मासूम बेटे की गला दबाकर हत्या कर दी। सच छिपाने के लिए आरोपी मां ने पड़ोसी की नौ साल की बालिका से बेटे के शव को नाले में फेंकवा दिया। मृतक मासूम के चाचा की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया है।

यह घटना मोहल्ला लुहारी सराय की है। यहां के बिलाल पुत्र साबिर ने पुलिस को बताया कि भाभी खुदशिया ताजीम उर्फ अफशा ने बुधवार रात्रि नौ बजे अपने छह माह के बेटे अरहान की हत्या कर नौ साल की बालिका सुमैम्या से बरात घर के पास नाले में फेंकवा दिया। सुबह बच्चे का शव नाले के किनारे पड़ा मिला।

सूचना मिलने पर पहुंचे थाना प्रभारी प्रिंस शर्मा, उपनिरीक्षक देवेंद्र सिंह, कुलदीप राणा व पुलिसकर्मियों ने घटनास्थल के आसपास के सीसीटीवी कैमरा की फुटेज खंगाली। इसके बाद अपने ही बेटे की हत्या करने वाली आरोपी मां खुदशिया ताजीम उर्फ अफशा को गिरफ्तार कर लिया। थाना प्रभारी प्रिंस शर्मा ने बताया कि मासूम बच्चे का शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। बेटे की हत्या की आरोपी खुदशिया ताजीम उर्फ अफशा के खिलाफ धारा 302 के तहत केस दर्ज किया है। आरोपी महिला को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।

महिला का उमरी कला के युवक से है प्रेम प्रसंग
नगीना। हत्यारोपी महिला का पति विदेश में रहता है। महिला का मुरादाबाद जिले के उमरी कला कस्बा निवासी एक युवक से काफी दिनों से प्रेम प्रसंग चल रहा है। परिजनों ने बताया कि खुदशिया ताजीम प्रेमी से शादी करना चहाती थी। लेकिन उसके पास मासूम बच्चा होने की वजह से दोनों शादी नहीं कर पा सके थे। महिला ने प्रेम प्रसंग की खातिर साजिश के तहत से अपने मासूम बेटे की हत्या कर दी। लेकिन परिजनों और पुलिस की सतर्कता से आरोपी महिला की करतूत का फर्दाफाश हो गया।

ये भी पढ़ें: बिजनौर: इनामी आदित्य राणा की पत्नी चरस के साथ गिरफ्तार

 

संबंधित समाचार