बरेली: 23 जून तक नाला सफाई का कार्य पूरा करने का निर्देंश
बरेली,अमृत विचार। मानसून की आमद की संभावना को देखते हुए नगर निगम प्रशासन ने शहर के सभी नालों की सफाई 23 जून तक कराने का निर्णय लिया है। इसकी रणनीति बनाने के लिए अपर नगर आयुक्त अजीत कुमार ने बुधवार को चयन समिति और नाला सफाई कार्यो को लेकर बैठक की। उन्होंने कहा कि अनुकंपा …
बरेली,अमृत विचार। मानसून की आमद की संभावना को देखते हुए नगर निगम प्रशासन ने शहर के सभी नालों की सफाई 23 जून तक कराने का निर्णय लिया है। इसकी रणनीति बनाने के लिए अपर नगर आयुक्त अजीत कुमार ने बुधवार को चयन समिति और नाला सफाई कार्यो को लेकर बैठक की। उन्होंने कहा कि अनुकंपा के आधार पर लंबित मामलों को प्राथमिकता के आधार पर हल किया जाए। जिन कर्मचारियों की समस्या है, उसका निदान इसी माह कर लिया जाए।
अपर नगर आयुक्त ने आश्रित कोटे के लोगों के भुगतान की कार्रवाई करने का निर्देश दिया। इसके बाद नाला सफाई के चौथे चरण की बैठक हुई। इसमें शहर के सभी 170 नालों की सफाई को जल्द से जल्द कराने की कार्ययोजना बनाई गई। नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. अशोक कुमार ने कहा कि चौथे चरण के नालों की सफाई 7 जून तक करा ली जाएगी। अभी कुछ नालों सफाई गुरुवार से शुरू होने वाली है। इसके बाद पांचवें चरण के नाला सफाई का कार्य होगा।
शहर के सभी नालों की सफाई 23 जून तक कराने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। इससे शहरवासियों को जलभराव से मुक्ति मिलेगी। उन्होंने कहा कि ठेकेदार और कर्मचारी नाला सफाई का कार्य सही तरीके से करें ताकि लोगों की शिकायत न रहे। नाला से निकलने वाले सिल्ट का निस्तारण जैसे-तैसे न किया जाए। इससे लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। नाला और सड़क के किनारे फेंकने से हल्की बरसात में सिल्ट से कीचड़ पसर जाता है। यहां तक बरसात के पानी के साथ सिल्ट फिर से नाला में चला जाता है। इसके कारण पहले जैसी स्थिति हो जाती है। इस पर विशेष ध्यान देने की जरूरत है।
