स्वदेशी फाइटर जेट एलसीए Mark 2 को मिली सरकार की हरी झंडी, पहली उड़ान साल 2024 में संभव

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

नई दिल्ली। आज यानि एक सितंबर को सुरक्षा मामलों की कमेटी ने स्वदेशी फाइटर जेट एलसीए Mark 2 के डेवलपमेंट प्रोजेक्ट को मंजूरी दे दी है। बता दें एलसीए मार्क2 भारतीय वायुसेना में मिराज 2000, जगुआर और मिग 29 की जगह लेगा। एयरोनॉटिकल डेवलपमेंट एजेंसी के प्रमुख गिरीश देवरधरे ने बताया कि LCA Mark 2 के …

नई दिल्ली। आज यानि एक सितंबर को सुरक्षा मामलों की कमेटी ने स्वदेशी फाइटर जेट एलसीए Mark 2 के डेवलपमेंट प्रोजेक्ट को मंजूरी दे दी है। बता दें एलसीए मार्क2 भारतीय वायुसेना में मिराज 2000, जगुआर और मिग 29 की जगह लेगा। एयरोनॉटिकल डेवलपमेंट एजेंसी के प्रमुख गिरीश देवरधरे ने बताया कि LCA Mark 2 के डेवलपमेंट प्रोजेक्ट को अनुमति मिल गई है। यह एक अत्याधुनिक 17.5 टन का सिंगल इंजन वाला सुपरसोनिक एयरक्राफ्ट है।

वहीं गिरीश ने बताया कि इस फाइटर जेट की पहली उड़ान साल 2024 में संभव है। हालांकि इसे पूरी तरह से विकसित होकर तैयार होने में पांच साल और लगेंगे। साल 2027 से उसका पूरा उत्पादन शुरू हो जाएगा। इस प्रोजेक्ट को हरी झंडी मिलने का मतलब है कि LCA Mk 1A प्रोग्राम को भी बढ़ावा मिलेगा। साथ ही पांचवीं पीढ़ी के अत्याधुनिक मीडियम कॉम्बैट एयरक्राफ्ट प्रोजेक्ट को डेवलप करने में मदद मिलेगी।

ये भी पढ़ें- नगरोटा में सेना के जवान की संदिग्ध हालात में मौत, जांच में जुटी पुलिस

 

संबंधित समाचार